फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Six tolas of gold jewellery and cash worth Rs 1.95 lakh stolen from a house in Farid

Kangra News: फरेढ़ में घर से छह तोले सोने के गहने, 1.95 लाख की नकदी उड़ाई

Wed, 11 Jun 2025 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 11 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Six tolas of gold jewellery and cash worth Rs 1.95 lakh stolen from a house in Farid
फरेढ़ में वारदात के दौरान चोरों द्वारा बिखेरा गया अलमारी का सामान। स्त्रोत : जागरुक पाठक
सुलह (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव फरेढ़ में शातिरों ने सोमवार देर रात एक घर को निशाना बनाया। शातिर सड़क से कुछ ही दूरी पर बने घर की खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे और छह तोले सोने के गहने और 1.95 लाख नकदी पर हाथ साफ किया है। इस बारे में पुलिस थाना में घर के मालिक ने मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

घर के मालिक अश्वनी चौधरी ने बताया कि सोमवार रात को वह और उनकी पत्नी खाना खाकर सो गए। आधी रात को जब उन्हें गर्मी लगने लगी तो वे दूसरे कमरे में जाकर सो गए। मंगलवार सुबह 6:00 बजे के करीब जब वे उठे तो उन्होंने दूसरे कमरे दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। जब कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा खोला तो देखा कि कमरे में रखी अलमारी खुली हुई थी और सामान बिखरा था। खिड़की की ग्रिल भी निकली हुई थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लगभग छह तोले सोने के गहने अलमारी में नहीं थे। वहीं, 1.95 लाख रुपये की नकदी भी गायब थी, जिसे उन्होंने किसी व्यापारी को देना था। इस घटना की जानकारी उन्होंने पंचायत उप प्रधान को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। शिकायतकर्ता कन्फेक्शनरी की सप्लाई देने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। क्षेत्र में घरों और दुकानों में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही चोर पकड़ लिए जाएंगे।
गुरदेव सिंह, जांच अधिकारी, पुलिस थाना भवारना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed