फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Six sub-castes get Gaddi words before winter session

Kangra News: शीतकालीन सत्र से पहले छह उपजातियों को मिले गद्दी शब्द

Tue, 12 Nov 2024 07:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
Six sub-castes get Gaddi words before winter session
हिमालयन गद्दी यूनियन हिमाचल प्रदेश ने धर्मशाला में बैठक कर उठाई मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। गद्दी समुदाय की छह उप-जातियों के समूह हिमालयन गद्दी यूनियन ने अपनी वर्षों पुरानी मांग गद्दी शब्द जोड़ने को प्रदेश सरकार से जल्द पूरा करने की मांग रखी है। हिमाचल प्रदेश हिमालयन गद्दी यूनियन ने धर्मशाला में मासिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से धर्मशाला विधानसभा सत्र से पहले मांग को पूरा करने की गुहार लगाई है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहिंद्र सिंह ने कहा कि विस सत्र से पहले उनकी मांग पूरी होने पर उनका संघ सरकार का धर्मशाला में गर्मजोशी के साथ स्वागत करेगा।
उन्होंने बताया कि हिमालयन गद्दी यूनियन की राज्य कार्यकारिणी ने धर्मशाला में उपायुक्त कार्यालय परिसर में बैठक की। इस दौरान मांग उठाई गई कि राजस्व त्रुटि सुधार कर विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले-पहले गद्दी शब्द से वंचित उपजातियों को राहत प्रदान की जाए, अन्यथा इसके बाद उपजातियों के लोग हजारों लोगों में आक्रोश और अधिक बढ़ सकता है।
विज्ञापन

अध्यक्ष मोहिंद्र सिंह ने कहा कि गद्दी कल्याण बोर्ड की बैठक में भी यह प्रस्ताव पास किया जा चुका है कि इन छह वंचित उप-जातियों के साथ गद्दी शब्द को जोड़ा जाए। कई पंचायत प्रधानों ने भी यहां लिख कर दिया है कि यह वंचित उपजातियां गद्दी समुदाय का अभिन्न अंग है, जिनका भाषा बोली, खान-पान, रहन-सहन, व्यवसाय, पहनावा, शादी ब्याह व जन्म से लेकर मृत्यु तक एक ही रीति रिवाज है तथा इन वंचित उपजातियों के साथ गद्दी शब्द का लगना उचित प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed