फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Six candidates who got 100 percent marks in 10th became Gramin Dak Sevaks

Kangra News: दसवीं में 100 फीसदी अंक हासिल करने वाले छह अभ्यर्थी बने ग्रामीण डाक सेवक

Sun, 12 Mar 2023 10:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Six candidates who got 100 percent marks in 10th became Gramin Dak Sevaks
धर्मशाला। जिला कांगड़ा से दसवीं कक्षा में 100 फीसदी अंक हासिल करने वाले छह अभ्यर्थी ग्रामीण डाक सेवक के घोषित परिणाम में शाॅर्ट लिस्ट हुए हैं। इन चयनित अभ्यर्थियों में चार ओबीसी और एक-एक अभ्यर्थी सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित हैं। जिले में देहरा और धर्मशाला डिविजन के कुल 106 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं, जिनमें से 28 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भारतीय डाक विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण डाक सेवकों के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। इन पदों को मैरिट के आधार पर भरा जाना था। 11 मार्च को घोषित इस परिणाम के अनुसार जिला कांगड़ा से 106 अभ्यर्थी मैरिट लिस्ट के आधार पर शाॅर्ट लिस्ट हुए हैं। इनमें से 36 अभ्यर्थी देहरा डिविजन से संबंध रखते हैं, जबकि धर्मशाला डिविजन से 70 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। देहरा डिविजन में चयनित 36 अभ्यर्थियों में एससी वर्ग से 10, ओबीसी से नौ, सामान्य से 12, ईडब्ल्यूएस से तीन, पीडब्ल्यूडी-सी और एसटी वर्ग से एक-एक अभ्यर्थी का चयन हुआ है, जिनमें 24 पुरुष, जबकि 12 महिलाएं शामिल हैं। वहीं धर्मशाला डिविजन के तहत 70 अभ्यर्थी शाॅर्ट लिस्ट हुए हैं। इनमें ओबीसी वर्ग से 22, एससी वर्ग से 16, एसटी से दो, सामान्य वर्ग से 20 और ईडब्ल्यूएस वर्ग से 10 अभ्यर्थी शामिल हैं। शाॅर्ट लिस्ट इन 70 अभ्यर्थियों में 54 पुरुष, जबकि 16 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

देहरा डिविजन
श्रेणी पहली मैरिट अंतिम मैरिट
एससी 98.8 93
ओबीसी 100 96.2
सामान्य 99.2 98
ईडब्ल्यएस 98 97.8
पीडब्ल्यूडी-सी 92.54 -
एसटी 91.28 -
धर्मशाला डिविजन
-----------------------
श्रेणी पहली मैरिट अंतिम मैरिट
ओबीसी 100 97.2
एससी 98.42 95.71
एसटी 98.14 96.42
सामान्य 100 98.6
ईडब्ल्यूएस 100 94.42
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed