फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sipahiya accused of bypassing the rules and giving appointment to a relative

केसीसी के पूर्व चेयरमैन पर नियमों के खिलाफ रिश्तेदार को नियुक्ति का आरोप

Sun, 29 May 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sipahiya accused of bypassing the rules and giving appointment to a relative
धर्मशाला। केसीसी बैंक के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिपहिया के खिलाफ विजिलेंस ने अनियमितता बरतने का मामला दर्ज किया है। उन पर आरोप है कि पद पर रहते हुए उन्होंने संस्थान के नियमों को दरकिनार कर अपने किसी रिश्तेदार को निदेशक मंडल में नियुक्ति दी थी।
विज्ञापन

विजिलेंस के अनुसार साल 2016 में देहरा के निदेशक रमेश चंद के निधन के बाद खाली हुए पद पर देहरा जोन से ही सदस्य को भरा जाना था। उस समय जगदीश सिपहिया ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए जयसिंहपुर के ही एक व्यक्ति को नियमों के विपरीत बतौर निदेशक उस पद पर नियुक्त कर दिया था। वहीं, विजिलेंस की ओर से जांच करने के दौरान आरोप सही पाए गए हैं। विजिलेंस के एएसपी बलबीर जसवाल ने बताया कि पुलिस ने जगदीश के खिलाफ विजिलेंस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, इस संदर्भ में जगदीश सिपहिया ने बताया कि उन पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। उन्होंने उस दौरान जो भी फैसला लिया था, वह निदेशक मंडल की मंजूरी से लिया था। सत्ताधारी पार्टी के एक बड़े नेता अपनी कुर्सी को जाते हुए देख उनके खिलाफ ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं। अगर मेरे ऊपर ऐसे आरोप हैं, तो विजिलेंस की ओर से पूरी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed