फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Show cause notices to spokespersons are ridiculous: Sangh

प्रवक्ताओं कारण बताओ नोटिस देना हास्यास्पद : संघ

Mon, 27 Oct 2025 01:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 27 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Show cause notices to spokespersons are ridiculous: Sangh
सुलह (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ, जिला कांगड़ा ने शिक्षा विभाग द्वारा पदोन्नत प्रवक्ताओं को जारी कारण बताओ नोटिस को हास्यास्पद करार दिया है। संघ ने कहा कि विभागीय गलती का ठीकरा पदोन्नत प्रवक्ताओं पर फोड़ना तर्कसंगत नहीं है।
विज्ञापन

इस संबंध में संघ के अध्यक्ष सिकंदर मिन्हास, महासचिव बलजीत सिंह अटवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार और वित सचिव तिलक राज राणा समेत समस्त उपमंडल अध्यक्षों एवं सचिवों ने संयुक्त रूप प्रेस बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण पदोन्नति प्रक्रिया विभाग के द्वारा की जाती है और इसके लिए एक विभागीय पदोन्नति कमेटी का गठन किया जाता है, जो सुनिश्चित करती है कि किसकी पदोन्नति होनी है और किस वरिष्ठता क्रमांक तक होनी है।
विज्ञापन

संघ ने कहा कि वरिष्ठता मामले का निपटारा कोर्ट में जाने के बाद, जब कोर्ट द्वारा जवाब तलब किया गया, तो विभाग ने आनन-फानन में पदोन्नत प्रवक्ताओं को नोटिस जारी कर दिया, जो हास्यास्पद है। संघ ने मांग की कि विभाग नोटिस तुरंत वापस ले और पदोन्नत प्रवक्ताओं को तनावमुक्त करते हुए राहत प्रदान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed