फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Shopkeepers only sell groceries in the grocery store

करियाना की दुकान में करियाना ही बेचें दुकानदार: एसपी

Mon, 10 May 2021 11:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers only sell groceries in the grocery store
धर्मशाला। एसपी विमुक्त रंजन ने दो टूक कहा कि कोरोना कर्फ्यू में यदि आदेशों की अवहेलना के मामले बढ़ते हैं तो पुलिस और सख्ती बरतेगी। इसके चलते छोटी गलती होने पर भी चालान किया जाएगा। यदि किराना दुकानदार ने अन्य सामान भी रखा है तो उसे न बेचें। यदि ऐसा करते कोई किराना दुकानदार पाए जाते हैं तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

धर्मशाला में सोमवार को पत्रकार वार्ता में एसपी ने कहा कि कोरोना काल में शादियों में लोगों की मौजूदगी को लेकर जो नियम बनाए गए हैं, उनकी अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए पुलिस नियमित तौर पर शादी समारोहों की चेकिंग कर रही है। जिले में अब तक पुलिस ने 556 शादी समारोहों की जांच की है। दो शादियों और एक प्री-वेडिंग में नियमों की अवहेलना पर एफआईआर दर्ज की गई है और जुर्माना लगाया गया है। यह बात एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि कोरोना कर्फ्य में अब तक जिला भर में बिना मास्क घूमने वालों के 337 चालान काटे जा चुके हैं और 2 लाख 76 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया है। एसपी ने कहा कि कोरोना काल को एक साल से अधिक का समय हो चुका है। ऐसे में अब लोग जागरूक हो चुके हैं कि कोरोना से बचाव के लिए क्या एहतियात अपनानी है। इसके बावजूद गलतियां करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी भी शिकायतें मिली हैं कि करियाना की शॉप में दुकानदारों ने अन्य सामान भी रखा है, उसे भी बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

91 पुलिस कर्मी संक्रमित
एसपी ने कहा कि वर्तमान में जिले में 91 पुलिस कर्मी भी संक्रमित हैं, जिनमें से 90 घरों में होम आइसोलेशन में हैं, जबकि एक पुलिस कर्मी अस्पताल में भर्ती है। इतनी अधिक संख्या में पुलिस कर्मियों के संक्रमित होने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जिस तरह से लोगों के बेवजह दुकानों में आकर बैठने की शिकायतें मिल रही है, ऐसे में हाईवे पेट्रोलिंग के वाहनों को ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोलिंग के लिए हायर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed