फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Shiv Darbar will be set up in the court, a temple of Dharmaraj will also be built.

Kangra News: कचहरी में सजेगा शिव दरबार, धर्मराज का मंदिर भी बनेगा

Sun, 05 Apr 2026 07:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 05 Apr 2026 07:55 AM IST
विज्ञापन
Shiv Darbar will be set up in the court, a temple of Dharmaraj will also be built.
धर्मशाला। कचहरी स्थित ऐतिहासिक हनुमान मंदिर जल्द ही एक नए और भव्य स्वरूप में नजर आएगा। कांगड़ा पुलिस द्वारा स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सौंदर्यीकरण कार्य के अगले चरण में अब यहां भगवान शिव दरबार और धर्मराज मंदिर का निर्माण किया जाएगा। करीब 50 लाख रुपये के बजट से हो रहे इस कायाकल्प में प्राचीन मंदिर शैली और आधुनिक सुविधाओं का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में वर्तमान में राधा-कृष्ण, दुर्गा माता और शनिदेव के तीन नए मंदिरों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इन मंदिरों की वास्तुकला को प्राचीन शैली के आधार पर तैयार किया जा रहा है। इसके लिए विशेष रूप से ओडिशा के कारीगरों की सेवाएं ली जा रही हैं। नवनिर्मित मंदिरों के ठीक सामने ही अब शिव दरबार और धर्मराज मंदिर के निर्माण की योजना तैयार कर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

हनुमान मंदिर का मुख्य गुंबद काफी पुराना हो चुका है। योजना के अनुसार छोटे मंदिरों का कार्य पूरा होते ही मुख्य मंदिर के गुंबद के सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया जाएगा। इसके साथ ही, धर्मशाला-गगल मुख्य मार्ग पर सभागार का निर्माण किया गया है, जहां श्रद्धालु भजन-कीर्तन कर सकेंगे और भविष्य में वार्षिक भंडारों का आयोजन भी इसी परिसर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बल के लिए बनेंगे 10 कमरे
परिसर में 10 नए कमरों का निर्माण भी किया जा रहा है। इनका मुख्य उद्देश्य शहर में होने वाले बड़े आयोजनों या वीआईपी मूवमेंट के दौरान तैनात पुलिस बल को ठहरने की उचित सुविधा प्रदान करना है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने कहा कि हनुमान मंदिर परिसर में राधा-कृष्ण, दुर्गा माता और शनिदेव मंदिर के साथ अब भगवान शिव दर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed