फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   She locked her husband in the room and ran away, later found out that she had arranged two marriages within a week.

Kangra News: पति को कमरे में बंद कर भागी, बाद में पता चला हफ्ते में रचा डाली दो शादियां

Mon, 29 Apr 2024 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 29 Apr 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
She locked her husband in the room and ran away, later found out that she had arranged two marriages within a week.
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां के अंतर्गत क्षेत्र एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक की तलाकशुदा महिला ने एक सप्ताह के अंतराल में बड़े ही नाटकीय अंदाज में दो शादियां रचा लीं। इसके बाद अपने एक पति को कमरे में बंदकर वह दूसरे पति के पास पठानकोट चली गई। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो छानबीन के बाद सच सामने आया। हालांकि संबंधित पक्षों में समझौता होने के बाद मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नगरोटा सूरियां क्षेत्र की महिला का पहली शादी में तलाक हो गया था और इसके बाद उसने पठानकोट के एक युवक के साथ मंदिर में शादी कर ली। शादी को अभी एक सप्ताह भी नहीं बीता था कि उसने पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां के तहत एक गांव के लड़के के साथ उसे कोर्ट मैरिज कर ली। बताया जा रहा कि अभी शादी को पांच दिन भी नहीं बीते थे कि उस महिला ने फिल्मी स्टाइल में तीसरी शादी वाले युवक को कमरे में बंद कर दिया और पठानकोट में जिस युवक के साथ शादी की थी, उसके पास चली गई। तीसरी शादी वाले नगरोटा सूरियां के युवक ने इसकी रिपोर्ट नगरोटा सूरियां पुलिस चौकी में दर्ज करवाई। पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए पहले महिला की पूरी हिस्ट्री जानी और पुलिस ने छानवीन के बाद उसे पठानकोट में अपने दूसरे पति के पास पाया।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को पुलिस चौकी बुलाया तो पता चला कि महिला ने पहले पति से तलाक लेने के बाद एक सप्ताह के अंतराल में दो शादियां और कर ली हैं। क्षेत्र के जिस युवक के साथ तीसरी शादी की थी, उसने युवती को एक मोबाइल भी खरीद कर दिया था और उसने कोर्ट में रजिस्टर्ड शादी की थी। जबकि जिस युवक के साथ दूसरी शादी की थी, वह रजिस्टर्ड नहीं थी और मंदिर में शादी की थी। मामला पुलिस में पहुंचने के बाद दोनों पार्टियों के बीच समझौता के बाद महिला को जिस व्यक्ति के साथ दूसरी शादी पठानकोट में की थी, उसके साथ भेज दिया और तीसरे पति द्वारा जो जेवर और मोबाइल दिया था, वह वापस ले लिया गया। उधर, चौकी प्रभारी अविनेश ने बताया कि मामला पुलिस में पहुंचा था, लेकिन दोनों पार्टियों के बीच समझौता हो गया है। इसके चलते मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed