{"_id":"68919dbe22b6e2e0190836e8","slug":"shanvi-guleria-of-khalta-village-of-lambagaon-block-passed-the-neet-exam-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra: लंबागांव खंड के खाल्टा गांव की शानवी गुलेरिया ने पास की नीट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: लंबागांव खंड के खाल्टा गांव की शानवी गुलेरिया ने पास की नीट परीक्षा
Tue, 05 Aug 2025 11:29 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा )
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा )
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:29 AM IST
सार
कांगड़ा जिले के लंबागांव खंड की संघोल पंचायत के छोटे से गांव खाल्टा की शानवी गुलेरिया ने नीट की परीक्षा पास करके क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
खाल्टा गांव की शानवी गुलेरिया।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंबागांव खंड की संघोल पंचायत के छोटे से गांव खाल्टा की शानवी गुलेरिया ने नीट की परीक्षा पास करके क्षेत्र का नाम रोशन किया। शानवी अब प्रदेश के जिला चंबा मेडिकल काॅलेज में डाॅक्टरी की पढ़ाई करेंगी । शानवी ने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई बीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जयसिंहपुर से की है।
विज्ञापन
शानवी के पिता दिनेश गुलेरिया वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरी मोलग में प्रवक्ता है, जबकि माता सीमा गुलेरिया सरकारी हाई स्कूल हलेड़ में अध्यापिका हैं। शानवी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है ।
विज्ञापन