फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Several routes have been diverted in Dharamshala, with heavy vehicles prohibited from 9 am to 9 pm.

Kangra News: धर्मशाला में कई रूट डायवर्ट, सुबह 9 से रात 9 बजे तक भारी वाहनों पर रोक

Sun, 17 May 2026 06:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 06:50 AM IST
विज्ञापन
Several routes have been diverted in Dharamshala, with heavy vehicles prohibited from 9 am to 9 pm.
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में रविवार को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु (आरसीबी) के बीच होने वाले आईपीएल मैच को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। रविवार को ही नगर निगम चुनाव के लिए होने वाले मतदान और मैच के दौरान उमड़ने वाली दर्शकों की भारी भीड़ को देखते हुए धर्मशाला शहर के यातायात प्लान में बड़ा बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से अतिरिक्त प्रबंधन लागू किया जा रहा है। रविवार सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक वोल्वो बस स्टैंड धर्मशाला से गांधी चौक, चैतड़ू चौक से शीला चौक और क्लॉक टावर से शीला चौक तक भारी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। हालांकि रूट पर चलने वाली बसों और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस पाबंदी से छूट रहेगी।
विज्ञापन

एसपी कांगड़ा कार्यालय की ओर से जारी आदेशों के तहत कई मार्गों पर वन-वे व्यवस्था, डायवर्जन, पार्किंग और शटल बसों का विशेष प्रबंध किया गया है। एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों को सभी मार्गों पर प्राथमिकता के आधार पर आने-जाने की अनुमति रहेगी। दोपहर 3 बजे मैच शुरू होने के चलते वन-वे और डायवर्जन प्लान दोपहर 12 बजे से ही लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन और वन-वे ट्रैफिक
गगल-चैतड़ू मार्ग : मटौर से चैतड़ू और गगल से सकोह होकर धर्मशाला आने वाले ट्रैफिक को चैतड़ू चौक से ढगवार होते हुए शीला रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। धर्मशाला शहर में प्रवेश केवल शीला चौक-दाड़ी मार्ग से ही हो सकेगा।
मैक्लोडगंज रूट : सकोह से धर्मशाला और आगे मैक्लोडगंज जाने वाले हल्के वाहन कुनाल पत्थरी रोड, सर्किट हाउस और आईएसबीटी मार्ग से वन-वे चलेंगे। वापसी में कांगड़ा की ओर जाने वाले टैक्सी और निजी वाहन कैंची मोड़, सर्किट हाउस और कुनाल पत्थरी मार्ग से सकोह जाएंगे।
मैक्लोडगंज से वापसी : धर्मशाला से मैक्लोडगंज जाने वाला ट्रैफिक गांधी चौक से बाईपास रोड और कालापुल मार्ग से जाएगा, जबकि मैक्लोडगंज से आने वाले वाहन टेंपल रोड, किरपू मोड़ और फव्वारा चौक से गुजरेंगे।
खनियारा मार्ग : धर्मशाला से खनियारा जाने वाले वाहन रेडक्रॉस चौक, गांधी चौक, फव्वारा चौक और दाड़नू पुल मार्ग से गुजरेंगे। वहीं खनियारा से धर्मशाला आने वाले वाहन श्यामनगर रोड और आंबेडकर चौक से प्रवेश करेंगे।

शिक्षा बोर्ड चौक तक नहीं उतार-बैठा सकेंगे यात्री
शिक्षा बोर्ड चौक तक रूट की बसों को सवारियां बैठाने और उतारने पर रोक रहेगी। हालांकि क्रिकेट मैच देखने वाले दर्शकों को लाने वाली शटल बसों को छूट होगी। टैक्सियों को केवल पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में ही यात्रियों को ड्रॉप करने और पिक करने की अनुमति होगी। सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

दर्शक यहां पार्क कर सकेंगे वाहन
पालमपुर, कांगड़ा, मटौर व गगल की ओर से वाहन : इन रूटों से आने वाले दर्शकों के वाहनों को दाड़ी मेला ग्राउंड और अचीवर्स हब स्कूल ग्राउंड में पार्क किया जाएगा। यहां से दर्शकों के लिए शिक्षा बोर्ड चौक तक विशेष शटल बस सेवा उपलब्ध रहेगी।
मैक्लोडगंज व धर्मशाला शहर के वाहन : इन क्षेत्रों से आने वाले हल्के वाहन मिनी सचिवालय और डीआईजी कार्यालय के पीछे निर्धारित पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।

दोपहिया वाहन : बाइक और स्कूटर सवारों के लिए सरकारी डिग्री कॉलेज (राजकीय महाविद्यालय) की पार्किंग निर्धारित की गई है।
मीडिया व वीआईपी पार्किंग : मीडिया के वाहनों के लिए प्रयास भवन परिसर की पार्किंग आरक्षित रहेगी, जबकि वीआईपी और विशिष्ट अतिथियों के वाहनों को साई ग्राउंड पार्किंग में पार्क करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed