फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Seven lakh saplings will be planted this time in Palampur Forest Division

वन मंडल पालमपुर में इस बार किया जाएगा सात लाख पौधारोपण

Wed, 13 Jul 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Seven lakh saplings will be planted this time in Palampur Forest Division
पालमपुर (कांगड़ा)। वन मंडल पालमपुर के तहत वन महोत्सव में इस बार करीब सात लाख पौधे लगाए जाएंगे। यह पौधरोपण साढ़े चार सौ हेक्टेयर भूमि पर किया जाएगा। इसके लिए विभाग की नर्सरी में इस बार करीब सात लाख चौदह हजार पौधा तैयार किए गए हैं। इनमें फलदार और औषधीय पौधे शामिल हैं।
विज्ञापन

15 जुलाई से शुरू होने वाले वन महोत्सव के लिए वन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जानकारी के मुताबिक पालमपुर, सुलह, बैजनाथ व जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वन परिक्षेत्र में यह पौधे लगाए जाएंगे। इनमें देवदार, आंवला, बहेड़ा, कचनार, जामुन, दरेक, कचनार समेत कई औषधीय व फलदार पौधे रोपे जाएंगे। इन चारों हलकों के तहत करीब साढ़े चार सौ हेक्टेयर का वन परिक्षेत्र वन विभाग ने चिह्नित कर लिया है। डीएफओ पालमपुर नितिन पाटिल ने कहा कि यह पौधरोपण 15 जुलाई से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed