{"_id":"681d05788003bdacef0b905d","slug":"security-increased-at-jwalamukhi-temple-kangra-news-c-95-1-kng1005-176252-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ज्वालामुखी मंदिर की बढ़ाई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ज्वालामुखी मंदिर की बढ़ाई सुरक्षा
Fri, 09 May 2025 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 09 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर में शांति पूर्वक दर्शन करते श्रद्धालु । संवाद
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी है। वीरवार को सुरक्षा को लेकर मंदिर न्यास की बैठक की गई। इस दौरान स्थानीय विधायक संजय रत्न ने विशेष रूप से शिरकत की। इसमें डीएसपी ज्वालामुखी आरती जस्वाल और एसडीएम डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर और ज्वालामुखी शहर में हर दिशा से सुरक्षा के प्रबंध किए हैं। प्रशासन की सतर्कता और पुलिस की तत्परता के चलते शक्तिपीठ ज्वालामुखी में श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और सुरक्षा के साथ दर्शन कर पा रहे हैं। विधायक संजय रत्न ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी पहली प्राथमिकता है।
शक्तिपीठ की गरिमा और श्रद्धा अक्षुण बनी रहे, यही हमारा प्रयास है। मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने बताया सुरक्षा को लेकर उच्चाधिकारियों के हर निर्देशों का पालन सुनिश्चित होगा। सीमावर्ती क्षेत्र में अलर्ट के बीच मंदिर पूरी तरह सुरक्षित है। डीएसपी आरपी जसपाल ने कहा कि गृह मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम और कड़े कर दिए हैं। उच्च अधिकारियों से मिल रहे दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। मंदिर परिसर में 24 घंटे पुलिस बल और सुरक्षाकर्मी मुस्तैद हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। इसके अतिरिक्त, मंदिर परिसर और ज्वालामुखी शहर में कुल 80 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।