{"_id":"6ab924ec892321a114047998","slug":"balcony-collapses-while-watching-kabaddi-match-31-injured-in-the-fall-three-referred-to-tanda-kangra-news-c-95-1-kng1037-258246-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कबड्डी मैच देखते छज्जा टूटा, नीचे गिरने से 31 घायल, तीन टांडा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कबड्डी मैच देखते छज्जा टूटा, नीचे गिरने से 31 घायल, तीन टांडा रेफर
Mon, 28 Sep 2026 07:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 28 Sep 2026 07:41 AM IST
विज्ञापन
अब्दुलापुर में कबड्डी मैच के दौरान दमखम दिखाते खिलाड़ी और भवन की छत पर बैठे दर्शक को नीचे गिर
कांगड़ा। ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर में रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कबड्डी लीग मैच देखते समय स्कूल भवन की छत का छज्जा टूटने से 31 दर्शक नीचे गिरने से घायल हो गए। हादसे से मौके पर चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को निजी वाहनों से तुरंत नागरिक अस्पताल कांगड़ा पहुंचाया, जहां से तीन गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मैदान के समीप स्थित स्कूल भवन की छत पर बड़ी संख्या में दर्शक खड़े होकर मैच देख रहे थे। अत्यधिक भार के कारण छत का छज्जा अचानक नीचे की ओर झुककर टूट गया। इससे उस पर खड़े लोग संतुलन खोकर 8 से 10 फीट नीचे आ गिरे। गनीमत यह रही कि क्षतिग्रस्त स्लैब पूरी तरह नीचे नहीं गिरा और सरियों के सहारे दीवार से अटका रहा, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।
नागरिक अस्पताल कांगड़ा की एसएमओ डॉ. कल्पना कायस्था ने बताया कि हादसे के बाद अस्पताल में 31 घायलों को यहां लाया गया था। इनमें से तीन गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। शेष सभी घायलों का एक्स-रे और प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
ये हुए घायल
हादसे में कुलदीप, अनवी राणा, गगन कुमार, स्वर्णा देवी, सुजल, मोहित, सुरेश कुमार, पूर्वी, सपना, हर्ष, दक्ष, अन्नया, अमन, आर्यन, अमीश, निशांत, आयुष, शुभम, अर्पित, दनिश, सूर्यांश, आकाश, सुशांत, अभिषेक, अजय कुमार, सानू, प्रेम चंद, विजय कुमार और कशिश घायल हुए हैं। इनमें से हर्ष, सुजान और मोहित को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।