{"_id":"6297beef887e1468523224dc","slug":"security-amount-of-rs-1-15-530-recovered-from-72-shops-in-four-months-kangra-news-sml410776727","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह में 72 दुकानों से वसूली 1,15,530 रुपए प्रतिभूति राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह में 72 दुकानों से वसूली 1,15,530 रुपए प्रतिभूति राशि
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिले में 1094 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से 4,44,987 राशनकार्ड धारकों को दिसंबर, 2021 से अप्रैल, 2022 तक आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इनमें गंदम आटा एपीएल 1,57,891.90 क्विंटल, चावल एपीएल 99,425.93 क्विंटल, आटा बीपीएल 24,655.26 क्विंटल, चावल बीपीएल 22,611.77 क्विंटल, आटा एनएफएस/अंतोदय 41,252.67 क्विंटल उपलब्ध करवाए गए हैं।
इसके अलावा चावल एनएफएस/अंतोदय 29,670.21 क्विंटल, चीनी एपीएल/नॉन एपीएल 45,355 क्विंटल, दाल उड़द 15,941.50 क्विंटल, दाल मलका 12,948.9 क्विंटल, दाल मूंग साबूत 3,926.87 क्विंटल, दाल चना 18,139.86 क्विंटल, नमक 19,12.85 क्विंटल, रिफाइंड तेल 75,2,228 लीटर, सरसों तेल 30,31,648 लीटर उपलब्ध करवाया गया। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौढ़ ने सार्वजनिक वितरण कमेटी एवं जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि जिले में दिसंबर, 2021 से अप्रैल, 2022 तक कुल 968 निरीक्षण किए गए, जिनमें 13 मामलों में चेतावनी दी गई है। 72 उचित मूल्यों की दुकानों व थोक केंद्रों में अनियमितताएं पाए जाने पर 1,15,530 रुपये प्रतिभूति राशि तथा अंतरात्मक मूल्य के रूप में वसूला गया। इस दौरान 29 घरेलू एलपीजी सिलिंडर भी जब्त कर 14,500 रुपये जुर्माना किया गया।