फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   SDM sent notice to Baglamukhi temple officer

एसडीएम देहरा ने बगलामुखी मंदिर अधिकारी को भेजा नोटिस

Wed, 22 Sep 2021 12:20 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
SDM sent notice to Baglamukhi temple officer
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। कोविड नियमों की अवहेलना की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम देहरा ने बगलामुखी मंदिर बनखंडी के मंदिर अधिकारी को नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि प्रशासन को सूचना मिल रही थी कि मंदिर में बिना रोकटोक के हवन करवाए जा रहे हैं, जबकि कोविड नियमों के तहत अभी इस तरह के कार्य करवाने पर रोक है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर ने सरकार द्वारा निर्धारित कोविड नियमों का पालन न करने पर माता बगलामुखी मंदिर प्रशासन को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। एसडीएम ने कहा है कि पूरे प्रदेश में कोविड के चलते सरकार द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के तहत ही मंदिरों में गतिविधियां चलाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ दिन से प्रशासन के ध्यान में आया कि माता बगलामुखी मंदिर बनखंडी परिसर में कोविड-19 महामारी के संबंध में सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों की पालना नहीं की जा रही है, जो आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 अंतर्गत दंडनीय अपराध है। इसके फलस्वरूप मंगलवार को मंदिर अधिकारी को इसका संज्ञान लेने के साथ इस संदर्भ में विस्तृत रिपोर्ट करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उधर, इस बारे में बगलामुखी मंदिर अधिकारी पवन बडियाल ने बताया कि अभी उन्हें नोटिस मिला नहीं है। बुधवार सुबह दफ्तर पहुंचकर ही नोटिस के बारे में जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed