{"_id":"65d120e12fbcf8afbf0470b9","slug":"scooty-driver-injured-in-collision-between-trolley-and-scooter-kangra-news-c-95-1-kng1002-126064-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ट्राला और स्कूटी में टक्कर में स्कूटी चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ट्राला और स्कूटी में टक्कर में स्कूटी चालक घायल
Sun, 18 Feb 2024 02:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत एनएच-03 चौली के पास शनिवार को ट्राला और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। ट्राला चालक विनोद कुमार निवासी नादौन शनिवार को अंब से नादौन की तरफ जा रहा था। वहीं, दूसरी तरफ से स्कूटी चालक आर्यन शर्मा पुत्र गणेश गांव नूरपुर निवासी फार्मेसी कॉलेज कुहना से रक्कड़ की तरफ आ रहा था। चौली के पास तीखे मोड़ पर ट्राला और स्कूटी की टक्कर हो गई, जिससे स्कूटी चालक को गंभीर चोटें आई हैं।
पास से गुजर रहे एडवोकेट नरेश ठाकुर ने अपनी गाड़ी में बैठाकर घायल को उपचार के लिए नादौन अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने नाजुक हालत देखते हुए उसे हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहीं, थाना प्रभारी रक्कड़ गुरदेव सिंह ने बताया कि ट्राला गाड़ी और स्कूटी को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।