फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Saras Fair will be held at Police Ground Dharamshala from March 21 to 30

पुलिस मैदान धर्मशाला में 21 से 30 मार्च तक होगा सरस मेला, डीसी ने की बैठक

Thu, 10 Mar 2022 08:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 08:49 PM IST
विज्ञापन
Saras Fair will be held at Police Ground Dharamshala from March 21 to 30
धर्मशाला के पुलिस मैदान में सरस मेले की जगह का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त डा. निपुण जिंदल। - फोटो : Kangra
धर्मशाला। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में 21 मार्च से लेकर 30 मार्च तक सरस मेला करवाया जा रहा है। इसमें लोगों को विभिन्न प्रांतों के स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद एक जगह मिल सकेंगे। मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियां गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

वीरवार को उपायुक्त डा. निपुण जिंदल ने मिनी सचिवालय के सभागार में सरस मेले के प्रबंधों की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरस मेले में देश के विभिन्न राज्यों के स्वयं सहायता समूह अपने-अपने उत्पादों के साथ शामिल होंगे। इसमें मुख्य तौर पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार बैंबू आर्ट, बंगाली साड़ी, चितकारी सूट, पेंटिंग, कारपेट, बच्चों के खिलौने तथा विभिन्न प्रदेशों के उत्कृष्ट हैंडीक्राफ्ट को प्रदर्शित किया जाएगा। हिमाचल के विभिन्न जिलों के स्वयं सहायता समूह भी सरस मेले में भाग लेंगे। इस दौरान सौ के करीब स्टाल लगाए जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि सरस मेला स्थल पर बेहतरीन फूड कोर्ट भी स्थापित किया जाएगा, जिसमें मेले में आए लोग स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चख सकें।
विज्ञापन

मेला स्थल पर बच्चों के मनोरंजन के लिए मैजिक शो, झूले इत्यादि लगाने की व्यवस्था भी की जाएगी। मेले में रेडक्रास सोसायटी की ओर से रक्तदान शिविर तथा एकीकृत चिकित्सा जांच शिविर भी लगाया जाएगा। साथ ही पोषाहार को लेकर आवश्यक जानकारियां भी लोगों को दी जाएंगी। सरस मेले में लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। बाहरी राज्यों से आने वाले स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधियों के रहने तथा ठहरने की उचित व्यवस्था के लिए भी कमेटियां गठित कर दी गई हैं। इसके साथ ही पठानकोट, बस स्टैंड धर्मशाला तथा डीआरडीए के कार्यालय में हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जाएंगे, जिससे प्रतिभागियों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा और एडीसी राहुल कुमार सहित एसडीएम शिल्पी बेक्टा, परियोजना अधिकारी डीआरडीए सोनू गोयल तथा विकास खंड अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed