फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sanwarlahar-Thathri road will be sparkled with Rs. 3.50 crores

Kangra News: 3.50 करोड़ से चकाचक होगी सांवरलाहड़-थाथरी सड़क

Tue, 16 Jan 2024 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 16 Jan 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Sanwarlahar-Thathri road will be sparkled with Rs. 3.50 crores
धर्मशाला। सांवरलाहड़ से थाथरी सड़क मार्ग का जीर्णोद्धार का कार्य जल्द शुरू होगा। इस सड़क के लिए नाबार्ड से 3.50 करोड़ रुपये बजट स्वीकृत हो गया है। एक दशक पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस सड़क का निर्माण हुआ था, लेकिन बरसात के मौसम में इस सड़क पर जगह-जगह ल्हासे गिरने से इस सड़की हालत खराब हो चुकी है। बजट का प्रावधान न होने से लंबे समय से यह सड़क मरम्मत के लिए तरस रही थी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इस सड़क को नाबार्ड में शामिल किया था।
विज्ञापन

अब नाबार्ड से इस सड़क की मरम्मत के लिए बजट स्वीकृत हो गया है। करीब तीन किलोमीटर इस सड़क पर सड़क के किनारे पक्की निकासी नालियां बनेंगी। तीखे मोड़ को चौड़ किया जाएगा, जगह-जगह क्षतिग्रस्त डंगों की जगह नए डंगे लगाए जाएंगे और पूरे साढ़े तीन किलोमीटर सड़क मार्ग को पक्का किया जाएगा। ताकि लोगों को आने-जाने में कोई दिक्कत पेश न आए।
विज्ञापन


सांवरलाहड़ से थाथरी सड़क मार्ग के लिए नाबार्ड से साढ़े तीन करोड़ रुपये बजट स्वीकृत हुआ है। जल्द ही सड़क के जीर्णोद्धार और टारिंग का कार्य शुरू होगा।
-जेएस ठाकुर, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed