फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sanjay Ratan honored the promising students in Majhin College

Kangra News: मझीण कॉलेज में संजय रतन ने नवाजे होनहार

Sat, 14 Mar 2026 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 14 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Ratan honored the promising students in Majhin College
मझीण कॉलेज के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में नाटी करते हुए छात्राओं के साथ नाचते हुए विधायक
ज्वालामुखी(कांगड़ा)। राजकीय स्नातक महाविद्यालय मझीण में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया। इस समारोह का आयोजन कार्यकारी प्राचार्य डॉ. सारिका के मार्गदर्शन में किया गया। ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान मंच संचालन प्रो मोहिनी की ओर से किया गया। प्राचार्य डॉ. सारिका ने वार्षिक प्रतिवेदन 2025-26 प्रस्तुत किया। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, इसमें पहाड़ी नाटी, मंडयाली नागरी नृत्य, पंजाबी गिद्दा प्रमुख रहे। दिव्यांशी ने पहाड़ी नृत्य और नैंसी ने सेमी क्लासीकल नृत्य, फनी डांस, कृतिका और सवीक्षा ने युगल नृत्य और भंगड़ा पेश किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि संजय रतन ने बच्चों को जीवन में कड़ी से कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. चंदन भारद्वाज, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी, डॉ. अमरजीत अत्री और डॉ. सुशील बस्सी प्राचार्य नादौन कॉलेज और विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed