फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sandeep 100, Ayush 200 and Vishal were winners in 800 and 1500 meter races.

Kangra News: संदीप 100, आयुष 200 और विशाल 800 व 1500 मीटर दौड़ में रहे विजेता

Sun, 10 May 2026 12:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 10 May 2026 12:08 PM IST
विज्ञापन
Sandeep 100, Ayush 200 and Vishal were winners in 800 and 1500 meter races.
आईईटी पालमपुर में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के साथ उत्कृष्ट खिलाड़ीस्त्रोत आयोज
पालमपुर (कांगड़ा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पालमपुर में आयोजित 19वीं जिला स्तरीय आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस दौरान 100 मीटर दौड़ में नैहरनपुखर के संदीप प्रथम रहे, जबकि 200 मीटर में डाडासीबा के आयुष विजेता बने। 800 और 1500 मीटर दौड़ में धर्मशाला के विशाल कौंडल ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

लंबीकूद और ऊंची कूद में शाहपुर के सक्षम ने शानदार प्रदर्शन करते पहला स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि बीडीओ पालमपुर राजेश्वर भाटिया ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए और युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। आईटीआई के प्रधानाचार्य तनुज शर्मा ने आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद जताया।
विज्ञापन

कबड्डी में नूरपुर, वॉलीबाल में संसारपुर टैरेस की टीम जीती
कबड्डी में आईटीआई नूरपुर विजेता, शाहपुर उपविजेता, वॉलीबाल में आईटीआई संसारपुर टैरेस विजेता और खुडियां उपविजेता, खो-खो में आईटीआई शाहपुर विजेता और बैजनाथ उपविजेता, बैडमिंटन में गढ़जमूला विजेता और संसारपुर टैरेस उपविजेता व बास्केटबाल प्रतियोगिता में आईटीआई बैजनाथ ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई शाहपुर बना ओवरऑल चैंपियन ऑफ द टूर्नामेंट

प्रतियोगिता में शाहपुर के सक्षम को एथलीट ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। आईटीआई नूरपुर को मोस्ट स्पिरिट टीम का पुरस्कार मिला। आईटीआई डाडासीबा को ओवरऑल बेस्ट इन एथलेटिक्स और आईटीआई शाहपुर को ओवरऑल चैंपियन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed