फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Samples of animal organs sent to Forest Research Institute, Dehradun

Kangra News: वन अनुसंधान संस्थान देहरादून भेजे जानवरों के अंगों के सैंपल

Thu, 13 Mar 2025 08:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 13 Mar 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
Samples of animal organs sent to Forest Research Institute, Dehradun
धर्मशाला। वन विभाग ने उपमंडल पालमपुर के जिया के जंगल में किए गए शिकार के मामले में कार्रवाई करते हुए बरामद किए जानवरों के अंगों के सैंपल वन अनुसंधान संस्थान देहरादून भेजे दिए हैं। इसके साथ ही वन्य जीवों के शिकार के मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पालमपुर के जिया की पहाड़ियों में 11 मार्च शाम को गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने चार हिमालयन थार और एक घोरल का सिर और 20 पांव बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से दो बंदूकें, चाकू और खुखरी जैसे तेज धार वाले हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए थे।
विज्ञापन

वन विभाग धर्मशाला सर्किल की मुख्य अरण्यपाल वासु कौशल ने वीरवार को धर्मशाला में बताया कि पांचों आरोपियों में छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपित शिकारियों के शिकार के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की जाएगी। बोलेरो गाड़ी पालमपुर स्थित एक हाइड्रो प्रोजेक्ट में लगाई गई है और चालक संतोष कुमार ही गाड़ी का मालिक भी है। पूछताछ में कई अन्य बड़े खुलासे हो सकते हैं। वन विभाग की टीम आरोपियों की सारी जानकारी एकत्रित कर रही है। वासु कौशल ने बताया कि शिकार की गतिविधियों में अन्य आरोपी भी शामिल हो सकते हैं। इस संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। वन विभाग मामले की जांच में जुटा है। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया है। विभाग ने बरामद मांस, खाल और खुन्के का सैंपल वन अनुसंधान संस्थान देहरादून भेजे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed