{"_id":"66c67d8e3f57337a390972a4","slug":"sambar-lahar-thathri-bridge-will-be-ready-with-the-advice-of-experts-from-nit-hamirpur-kangra-news-c-95-1-ssml1008-144080-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह से तैयार होगा सांबर लाहड़-थाथरी पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह से तैयार होगा सांबर लाहड़-थाथरी पुल
Thu, 22 Aug 2024 05:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। सांबर लाहड़ से थाथरी मार्ग पर बनने वाले पुल में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर के विशेषज्ञ तकनीकी टिप्स प्रदान करेंगे। एनआईटी हमीरपुर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विशेषज्ञों की टीम उस स्थान का निरीक्षण करेगी, जहां पर पुल बनाया जाना है। इस दौरान पुल निर्माण को लेकर अपनाई जाने वाली तकनीक को लेकर भी अपना सुझाव देंगे। दरअसल विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के अंतर्गत सांबर लाहड़ से थाथरी रोड को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में शामिल किया गया है।
इस मार्ग पर कई जगह कच्ची पहाड़ियां हैं। बरसात के मौसम में इन पहाड़ियों से पत्थर और मिट्टी आदि घिसकती रहती है। जिस जगह पर पुल का निर्माण प्रस्तावित है, वहां पर भी भूमि धंसाव की संभावना है। इसी के चलते लोक निर्माण विभाग ने पुल निर्माण के लिए एनआईटी के विशेषज्ञों की राय मांगी है। ताकि बाद में पुल को कोई नुकसान न पहुंचे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस सड़क के लिए 2.90 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। विभाग ने टेंडर औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ठेकेदार को कार्य आवंटित कर दिया है।
पर्यटकों को मिलेगी सहूलियत
थाथरी एक पर्यटक स्थल है। जहां पर दूर-दूर से लोग घूमने आते हैं। थाथरी से त्रियूंड के लिए भी पैदल रास्ता है। इस पुल और सड़क के बनने से पर्यटकों का आसानी होगी।
विज्ञापन
सांबर लाहड़ से थाथरी मार्ग के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस सड़क के लिए 2.90 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। विभाग ने टेंडर औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ठेकेदार को कार्य आवंटित कर दिया है। पुल निर्माण से पूर्व एनआईटी के विशेषज्ञों की राय ली जा रही है।
विनय कुमार मैहरा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग