{"_id":"67018465b4245d41f606ec27","slug":"samarth-diwas-will-be-celebrated-in-all-colleges-kangra-news-c-95-1-ssml1021-149825-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सभी कॉलेजों में मनाया जाएगा समर्थ दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सभी कॉलेजों में मनाया जाएगा समर्थ दिवस
विज्ञापन
धर्मशाला। समर्थ 2024 के अंतर्गत चल रहे अभियान के तहत शनिवार को जिला सचिवालय में जिला कांगड़ा के 30 सरकारी डिग्री कॉलेजों के आपदा प्रबंधन समन्वयकों की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला राजस्व अधिकारी राकेश कुमार ने समर्थ के तहत प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी रखी। उन्होंने कहा कि सभी महाविद्यालयों को 13 अक्तूबर को ‘हर घर दस्तक’ अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेना अनिवार्य है।
यह अभियान अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कॉलेज के प्रोफेसरों को सलाह दी कि वे अपने कॉलेज से 50 छात्रों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित करें और इन छात्रों को 4-5 सदस्यों के समूहों में नजदीकी गांवों और कस्बों में कम से कम 300 घरों तक पहुंचाने के लिए तैनात करें। बैठक में प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण समन्वयक भानु शर्मा और आईटी समन्वयक रॉबिन कुमार भी उपस्थित रहे। भानु शर्मा ने कॉलेजों को आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन केंद्र मानते हुए उनकी अधिकतम भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि अभियान सफल हो सके।