Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Saksham from Jawali to travel to Nagaland for Taekwondo

Kangra News: ताइक्वांडो खेलने नागालैंड जाएंगे जवाली के सक्षम

Wed, 04 Nov 2026 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 04 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Saksham from Jawali to travel to Nagaland for Taekwondo
जवाली स्कूल मेंसक्षम को समानित करते प्रधानाचार्य अनिल जरियाल । स्रोत: संस्थान
जवाली/रैहन (कांगड़ा)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जवाली में छठी कक्षा में अध्ययनरत छात्र सक्षम का चयन राष्ट्र स्तरीय अंडर-14 ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब सक्षम नागालैंड में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सक्षम ने स्वर्ण पदक हासिल किया और स्कूल सहित जिला कांगड़ा का नाम रोशन किया। मंगलवार को स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन ने सक्षम को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अनिल जरियाल ने सक्षम के कोच और शारीरिक शिक्षक सुशील कुमार के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान कॉमर्स प्रवक्ता रजनीश लालिया और अमित कुमार ने खिलाड़ी को प्रोत्साहन राशि भेंट कर उसका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उपप्रधानाचार्य डॉ. जीवन ज्योति सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। -संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed