फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sadhna broke old records in 800 and 1500 meter race

Kangra News: 800 और 1500 मीटर दौड़ में साधना ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

Sat, 16 Nov 2024 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 16 Nov 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Sadhna broke old records in 800 and 1500 meter race
साधना चौधरी ( नगरोटा बगवां कालेज )Inbox
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश अंतर महाविद्यालय एथलेटिक मीट में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नगरोटा बगवां की छात्रा साधना चौधरी ने 800 और 1500 मीटर दौड़ में नया रिकॉर्ड बनाए हैं। वहीं, अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।
विज्ञापन

हमीरपुर कॉलेज में 13 से 15 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश अंतर महाविद्यालय एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इसमें नगरोटा बगवां कॉलेज की छात्रा साधना चौधरी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 800 मीटर दौड़ में 2 मिनट 15.90 सैकेंड के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 2 मिनट 10 सैकेंड का नया रिकॉर्ड कायम किया। वहीं, ने 1500 मीटर रेस में पुराने रिकॉर्ड 4 मिनट 46.5 सैकेंड को तोड़ते हुए 4 मिनट 39 सैकेंड दौड़ पूरी करके एक नया रिकॉर्ड बना डाला।
विज्ञापन

साधना चौधरी ने दोनों प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल हासिल किया। उसकी सिलेक्शन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए हुई है, जो की भुवनेश्वर में होगी। साधना की इस बड़ी उपलब्धि को लेकर कालेज में उल्लास व हर्ष का माहौल रहा। प्राचार्य डॉ. सुरिंद्र सोनी ने साधना और कॉलेज के प्रोफेसर ऋषि दिलवारिया को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed