फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rural areas of Jawali will get better road facilities: Chandra Kumar

जवाली के ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा : चंद्र कुमार

Mon, 22 Jul 2024 05:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 22 Jul 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Rural areas of Jawali will get better road facilities: Chandra Kumar
कोटला में लोगों की समस्याएं सुनते कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार।
कोटला (कांगड़ा)। जवाली विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। प्रदेश सरकार राज्य की आर्थिकी और पर्यटन को बढ़ावा देने को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। यह बात कृषि एवं पशु पालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने की। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निवारण के साथ उनकी मांगों के अनुरूप सभी क्षेत्रों का संतुलित और समान विकास करवाना उनकी प्राथमिकता है। राजनीतिक संकट के बाद अब प्रदेश सरकार मजबूत स्थिति में है और विकास कार्यों को युद्धस्तर पर अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन

कृषि मंत्री रविवार को जवाली विधानसभा क्षेत्र के तहत कोटला में जनसमस्याएं सुनने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता संभालने के पश्चात कांग्रेस सरकार के समक्ष कई चुनौतियां आईं जिनमें पिछले वर्ष बरसात में आपदा और राजनीतिक चुनौती प्रमुख थी। इनका सामना प्रदेश सरकार ने मजबूती से सामना किया है। चुनौतियों के बावजूद प्रदेश सरकार ने सभी वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया है। बच्चों, महिलाओं, किसानों और बागवानों सहित प्रत्येक वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई हैं, जिनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है। कृषि मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करना सुनिश्चित करें, ताकि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन

इस अवसर पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, जिला महिला कांग्रेस सचिव रीना घरोच, जिला कांगड़ा कांग्रेस सेवादल की अध्यक्षा सुषमा चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव रामपाल धीमान, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष राज शहरिया, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल रैणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed