फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Roads closed due to four lane construction work, people asked for relief

Kangra News: फोरलेन निर्माण कार्य से बंद हुए रास्ते, लोगों ने मांगी राहत

Thu, 18 Apr 2024 02:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Roads closed due to four lane construction work, people asked for relief
रैत (कांगड़ा)। रैत से पुहाड़ा तक चल रहे फोरलेन निर्माण कार्य के प्रति स्थानीय लोगों ने रोष व्यक्त किया है। ग्रामवासियों में राधा पठानिया, राजेश्वर, आशीष, दिनेश, शुभकरण, मेहर सिंह, मणि कुमार, संतोष देवी, सनी कुमार, हंसराज, तमन्ना, हेमराज, प्रकाश चंद, ओम प्रकाश मोगरा, पुष्पा देवी, इंद्र, प्रदीप और अनुज बलौरिया का कहना है कि फोरलेन के निर्माण से सड़क की ऊंचाई चार से 10 फीट तक ऊपर बढ़ रही है।
विज्ञापन

इससे उनकी जमीन सड़क से काफी नीचे रह गई है। ऐसे में बहुत से स्थानीय अपने वाहनों को घर तक ले जाने में असमर्थ हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र इस समस्या का समाधान किया जाए। उधर, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने शाहपुर में चल रहे फोरलेन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था और वह प्रभावित भूमि मालिकों से भी मिले थे। उन्होंने आश्वासन दिया था कि फोरलेन के दोनों तरफ सर्विस लेन का निर्माण किया जाएगा ताकि लोगों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed