{"_id":"6785647a54de880ae403a3a4","slug":"road-cleared-for-both-parking-lots-of-paragliding-site-in-beed-kangra-news-c-95-1-ssml1021-161748-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बीड़ में पैराग्लाइडिंग साइट की दोनों पार्किंग का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बीड़ में पैराग्लाइडिंग साइट की दोनों पार्किंग का रास्ता साफ
Tue, 14 Jan 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग की लैंडिंग साइट के समीप पर्यटन विभाग के तहत निर्मित दोनों पार्किंगों के शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। पूर्ण राज्यत्व दिवस पर 25 जनवरी को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान इन पार्किंगों का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। लैंडिंग साइट के साथ करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इन दोनों पार्किंगों को सरकारी औपचारिकताओं के अब तक पूरा न होने पर शुरू नहीं किया जा सका था।
पर्यटन विभाग की ओर से साडा से अनुमति प्राप्त न होने के कारण दिक्कतें आ रही थीं। अब यह समस्या हल हो गई है। दोनों पार्किंग के शुरू होने से बीड़ में आने वाले पर्यटकों को वाहन पार्क करने की सुविधा प्राप्त होगी। इन पार्किंगों में वाहन चालक फिलहाल अपनी मन मर्जी से वाहनों को पार्क कर रहे थे लेकिन, अब जल्द ही इन पार्किंगों को पर्यटन विभाग या फिर साडा के तहत शुरू किया जाएगा और इनकी नीलामी की जाएगी।
साडा के अध्यक्ष एवं एसडीएम बैजनाथ देवी चंद ठाकुर ने बताया कि पर्यटन विभाग ने औपचारिकताओं को पूरा कर दिया है। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक विनय धीमान ने बताया कि डायरेक्टरेट को पार्किंगों के शुरू किए जाने को लेकर अवगत करवाया गया है और आदेशों के बाद पता चलेगा कि इन पार्किंगों को किस विभाग के तहत शुरू किया जाएगा।