फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rish ruined the business, the market remained deserted all day long

Kangra News: बारिश ने धोया कारोबार, दिनभर सूने रहे बाजार

Fri, 10 Nov 2023 09:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 10 Nov 2023 09:09 PM IST
विज्ञापन
Rish ruined the business, the market remained deserted all day long
कांगड़ा के मुख्य बाजार नेहरू चौक में बारिश के चलते पसरा सन्नाटा। संवाद
धर्मशाला/राजा का तालाब/पालमपुर/कांगड़ा। जिले में मंदी की मार से गुजर रहे दुकानदारों के लिए शुक्रवार को धनतेरस का दिन बारिश की वजह से व्यापार के हिसाब से बेहद निराशाजनक रहा। धनतेरस पर लाखों रुपयों का व्यापार करने वाले धर्मशाला सहित पालमपुर, जसूर, कांगड़ा और पालमपुर के बाजारों में शुक्रवार को कारोबारी दिन भर ग्राहकों का इंतजार करते दिखे। बर्तनों को लेकर माने जाने वाला जसूर शहर दिनभर ग्राहकों से खाली रहा।
विज्ञापन


धनतेरस पर गहना, चांदी के बर्तन, मूर्ति, सिक्के, कंबल, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन, क्रॉकरी से संबंधित सामान को खरीदने के लिए अक्सर लोग इस दिन के इंतजार में रहते हैं। वहीं व्यापारी वर्ग को भी धनतेरस पर व्यापार में तेजी आने की संभावना रहती है। शुक्रवार सुबह से ही बारिश होने के कारण क्षेत्र के बाजार सूने रहे। लाखों रुपये खर्च कर व्यापारियों की ओर से मंगवाए गए सामान नाममात्र ही बिके। कारोबारियों ने कहा कि बीते साल की उपेक्षा इस साल कारोबार न के बराबर ही रहा।
विज्ञापन


क्या बोले कारोबारी
संभावना से कम हुआ कारोबार
राजा का तालाब के गहनों के कारोबारी राजन ने बताया सुबह से जारी लगातार बारिश की वजह से बाजार से रौनक गायब रही। धनतेरस पर अक्सर लोग चांदी, सोने की आइटम खरीदने की लालसा रखते हैं लेकिन व्यापार उस हिसाब से नहीं हो पाया जैसी संभावना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नुकसान से उबरने के लिए लगेगा वक्त
राजा का तालाब के बर्तन भंडार के मालिक जसदेव चंदेल ने बताया कि धनतेरस पर लोग नए बर्तन की खरीदारी करते हैं। बारिश की वजह से ग्राहक इस शुभ अवसर पर खरीदारी नहीं कर सके। कारोबारियों को इससे उभरने के लिए काफी समय लगेगा।




लाखों का झेलना होगा नुकसान
जसूर से बर्तन कारोबारी अजय गुप्ता ने बताया कि बाजार शुक्रवार सुबह से ही खाली रहा। धनतेरस को लेकर लाखों सामान न बिक पाने से अब नुकसान झेलना पड़ेगा।

इस बार कारोबार रहा बेहतर
पालमपुर के बुद्धामल ज्वेलर शोरूम के मालिक मानिक करबल ने बताया कि इस बार कारोबार अच्छा रहा। हालांकि बारिश ने थोड़ा परेशान किया, लेकिन फिर भी कारोबार सही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed