फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Reward of one crore distributed in Baba Kyalu Dangal, Mahindra became Gangath Kesari, got tractor

Kangra News: बाबा क्यालू दंगल में बंटे एक करोड़ के इनाम, महिंद्र बने गंगथ केसरी, मिला ट्रैक्टर

Fri, 07 Jun 2024 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 07 Jun 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Reward of one crore distributed in Baba Kyalu Dangal, Mahindra became Gangath Kesari, got tractor
गंगथ के बाबा क्यालू दंगल के अंतिम दिन उप​​स्थित कृ​​षि मंत्री चंद्र कुमार और अन्य।
इंदौरा (कांगड़ा)। उपतहसील गंगथ में श्री बाबा क्यालू महाराज को समर्पित चार दिवसीय दंगल मेला संपन्न हुआ। महादंगल के आखिरी दिन हुए गंगथ केसरी के खिताब के लिए महाराष्ट्र के महिंद्र गायकवाड़ और भूपेंद्र अजनाला के बीच मुकाबला हुआ। इसमें महिंद्र गायकवाड़ विजयी रहे। विजेता और उपविजेता को झंडी माली में ट्रैक्टर इनाम में दिया गया। वहीं, दूसरे स्थान की झंडी माली आल्टो कार के लिए के प्रवीण कोहाली और प्रीतपाल फगवाड़ा के बीच मुकाबला हुआ। इसमें विजेता प्रवीण और उपविजेता प्रीत पाल रहे।
विज्ञापन

तीसरे स्थान की माली बुलेट मोटरसाइकिल के लिए मिर्जा ईरान और गौरव माशीवाड़ा के बीच मुकाबला हुआ। इसमें मिर्जा विजेता और उपविजेता गौरव बने। उन्हें झंडी माली में बुलेट मोटरसाइकिल प्रदान की गई। कमेटी प्रधान राजेश भल्ला ने बताया कि चार दिवसीय इस महादंगल में करीब एक करोड़ की इनामी राशि के पुरस्कार वितरित किए गए। दंगल के अंतिम दिन कृषि एवं पशु पालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने महादंगल के विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यातिथि मंत्री चंद्र कुमार ने महादंगल के सफल आयोजन के लिए दंगल कमेटी और समस्त क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि अगले साल दंगल परिसर में भव्य स्टेडियम का निर्माण हो जाएग। इसके लिए सरकार की ओर से 80 लाख की राशि से शिलान्यास किया गया है और शीघ्र यहां स्टेडियम के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा । इस अवसर पर कांगड़ा-चंबा लोकसभा के नव निर्वाचित सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि महादंगल कमेटी को हरसंभव मदद करने की कोशिश की जाएगी। स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि गंगथ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया, कमेटी प्रधान राजेश भल्ला, मंदिर महंत कार्तिक शर्मा, राहुल पठानिया, सुनील गुप्ता, सुभाष सेठी, राम गोपाल और रोशन लाल शर्मा सहित हजारों की संख्या में कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed