फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Revision of voter lists begins in the new Panchayat

Kangra News: नई पंचायत में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण शुरू

Thu, 02 Apr 2026 07:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 02 Apr 2026 07:35 AM IST
विज्ञापन
Revision of voter lists begins in the new Panchayat
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। राज्य निर्वाचन आयोग ने हिमाचल प्रदेश की नवगठित, पुनर्गठित और विभाजित ग्राम पंचायतों के लिए मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 1 अप्रैल, 2026 को पात्रता की मानक तिथि निर्धारित की गई है। इस तिथि तक जो भी नागरिक पात्रता पूरी करते हैं, वे मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवा सकेंगे।
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 अप्रैल को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इसके साथ ही दावे और आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, जो 10 अप्रैल तक चलेगी। आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति थोक में आवेदन जमा नहीं कर सकेगा। हालांकि, एक ही परिवार के सदस्य व्यक्तिगत रूप से अपने आवेदन दे सकते हैं। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा 13 अप्रैल तक करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

यदि कोई नागरिक निर्वाचन अधिकारी के निर्णय से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह 20 अप्रैल तक अपीलीय प्राधिकरण के समक्ष अपनी अपील दायर कर सकता है। इन अपीलों का निस्तारण 22 अप्रैल तक किया जाएगा। सभी कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के बाद 24 अप्रैल को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरा ब्लॉक में बीडीओ का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे एसईबीपीओ संजीव कुमार ने पुष्टि की है कि यह प्रक्रिया केवल उन्हीं क्षेत्रों में प्रभावी होगी जहां पंचायतों का पुनर्गठन, विभाजन या सीमा विस्तार हुआ है। उच्च न्यायालय में विचाराधीन मामलों में अंतिम निर्णय कोर्ट के आदेशों के अधीन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed