फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Retired officer cheated of Rs 71 lakh by luring him to earn from online job

Kangra News: ऑनलाइन नौकरी से कमाई का लालच देकर सेवानिवृत्त अधिकारी से ठगे 71 लाख रुपये

Wed, 18 Sep 2024 06:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Retired officer cheated of Rs 71 lakh by luring him to earn from online job
धर्मशाला। ऑनलाइन होटल रेटिंग और रिव्यू की नौकरी में मोटी कमाई का झांसा देकर कांगड़ा निवासी सेवानिवृत्त अधिकारी से शातिरों ने लाखों रुपये की ठगी की है। शातिरों ने पीड़ित से 71 लाख रुपये ठगे हैं। ठगी का अहसास होने के बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। मामला अप्रैल-मई माह का है। पीड़ित को उम्मीद थी कि उसके लगाए रुपये से ज्यादा वापस आएंगे।
विज्ञापन

इसी चक्कर में व्यक्ति ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी। जब शातिरों ने जो पैसे उन्हें बताए थे, उसे देने की एवज में 12 लाख रुपये की और डिमांड की तो व्यक्ति ने शक होने पर यह राशि जमा नहीं करवाई और शिकायत दर्ज करवा दी। शातिरों ने यह ठगी कांगड़ा के सेवानिवृत्त अधिकारी से की है। शिकायतकर्ता व्यक्ति ने करीब 30 से 32 ट्रांजेक्शन के जरिए शातिरों के कहने पर 71,62,850 रुपये की राशि लुटा दी। जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति को व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। इसके बाद शातिरों ने उसे टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया। व्यक्ति को होटल और रेस्टोरेंट की रेटिंग और रिव्यू की एवज में 150 रुपये प्रति रिव्यू देने का झांसा दिया और शुरुआत में कुछ राशि भी दी।
विज्ञापन


पहले व्यक्ति को पैसे लगाने की बात कही, जिस पर व्यक्ति भी घर बैठे कमाई के झांसे में आ गया और यूपीआई और योनो सहित बैंक के माध्यम से शातिरों को 71 लाख रुपये से अधिक की राशि दे दी। शातिरों ने व्यक्ति को झांसा दिया था कि आपको वीआईपी-2 की श्रेणी में डाल देंगे और उससे लगातार पैसे मांगते गए। व्यक्ति को शातिरों ने बताया कि वह अब तक 78 लाख रुपये कमा चुका है, लेकिन उसे यह राशि तब मिलेगी, जब वह 12 लाख रुपये और जमा करवाएगा। इस पर उसने 12 लाख रुपये जमा करवाने के बजाय साइबर थाना में शिकायत दर्ज करवा दी। उधर, एएसपी साइबर थाना धर्मशाला प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed