{"_id":"6aa55776cce0e99ec4017999","slug":"retired-bsf-dig-ashok-katoch-passes-away-kangra-news-c-95-1-kng1047-255431-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बीएसएफ के सेवानिवृत्त डीआईजी अशोक कटोच का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बीएसएफ के सेवानिवृत्त डीआईजी अशोक कटोच का निधन
Sun, 13 Sep 2026 07:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 13 Sep 2026 07:14 AM IST
विज्ञापन
इंदौरा में सेवानिवृत्त डीआईजी अशोक कटोच को पुष्पचक्र अर्पित करते बीएफएफ के द्वितीय कमान अधिकारी
डमटाल (कांगड़ा)। इंदौरा से संबंध रखने वाले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सेवानिवृत्त डीआईजी अशोक कटोच का शुक्रवार रात निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। वर्ष 2001 में बीएसएफ से सेवानिवृत्त हुए अशोक कटोच के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
उनके अंतिम संस्कार के दौरान सीमा सुरक्षा बल की ओर से द्वितीय कमान अधिकारी (2 आईसी) प्रवीण और एसएम विनय कुमार ने दिवंगत अधिकारी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके पुत्र को सम्मानपूर्वक तिरंगा भी भेंट किया गया।
अंतिम यात्रा में सुरक्षा बलों और सेना के कई सेवानिवृत्त अधिकारी, स्थानीय प्रतिनिधि और लोग शामिल हुए। नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी गई और उनका अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया गया।