फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Residents of Hareda are troubled by the terror of bears.

Kangra News: भालू के आतंक से हरेड़ वासी परेशान

Fri, 05 Dec 2025 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 05 Dec 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Residents of Hareda are troubled by the terror of bears.
बैजनाथ(कांगड़ा)। हरेड़ में इन दिनों भालू के आतंक से गांववासी सहमे हुए हैं। गांववासियों हंसराज, प्यार चंद, जोगिंद्र कुमार, बबलू कुमार का कहना है कि पिछले दिनों भालू ने गांव में एक जानवर का शिकार किया था। उन्होंने बताया कि बच्चे जंगल के रास्ते से ही स्कूल जाते हैं। गांव के आसपास भालू की मौजूदगी से बच्चे स्कूल नहीं जा रहे है, जिससे पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। शाम होते ही गांववासी घरों में दुबक जाते हैं। उन्होंने विभाग से मांग की है कि रात को भालू को पकड़ने के लिए प्रयास किए जाएं ताकि बच्चे बेखौफ स्कूल जा सकें। वन विभाग के रेंज ऑफिसर दीपक भरमौरिया ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ मौके पर गए थे, ड्रोन की सहायता से भालू की लोकेशन का पता किया जा रहा है और जल्द भालू को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed