फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Renal transplant facility in Tanda is a new chapter in the field of health: Dr. Milap

टांडा में रीनल ट्रांसप्लांट सुविधा स्वास्थ्य के क्षेत्र में नया अध्याय : डॉ. मिलाप

Wed, 08 Oct 2025 01:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Renal transplant facility in Tanda is a new chapter in the field of health: Dr. Milap
टांडा (कांगड़ा)। टांडा मेडिकल कॉलेज में अब रीनल ट्रांसप्लांट एवं एडवांस सर्जिकल प्रोग्राम की शुरुआत से राज्य में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का एक नया अध्याय प्रारंभ हुआ है। इस पहल से प्रदेश के नागरिकों को अब उन्नत चिकित्सा सेवाओं के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह बात मंगलवार काे कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मिलाप शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही। उन्हाेंने बताया कि इस कार्यक्रम 12 सितंबर काे प्रदेश मुख्यमंत्री सुक्खू ने शुभारंभ किया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के औपचारिक शुभारंभ से पूर्व ही 16 सफल रीनल ट्रांसप्लांट सर्जरी की जा चुकी थीं, जो डॉ. अमित शर्मा (रीनल ट्रांसप्लांट सर्जन) और डॉ. अरविंद राणा (नेफ्रोलॉजी) की देखरेख में संपन्न हुईं। इसके बाद मात्र एक माह में 15 प्रमुख सर्जिकल केस विभिन्न विभागों में पूरे किए गए हैं। संस्थान के चिकित्सकाें ने 12 सितंबर के बाद कुल 16 सर्जरी की हैं। सर्जरी के दाैरान एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. शेली राणा और डॉ. भारती गुप्ता, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग से डॉ. अशोक वर्मा (एचओडी), डॉ. अमित गुप्ता और डॉ. कमल सिंह, यूरोलॉजी विभाग से डॉ. अंगेश और डॉ. कुलभूषण आदि ने अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कीं। इसके साथ ही जनरल सर्जरी विभाग से डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. अमर वर्मा और डॉ. महेंद्र राणा आदि ने अपना सहयाेग दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed