{"_id":"6ace44cbfac54700190c69c3","slug":"hrtc-buses-ran-on-three-new-routes-in-dehra-kangra-news-c-95-1-kng1024-261213-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: देहरा में तीन नए रूटों पर दौड़ी एचआरटीसी की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: देहरा में तीन नए रूटों पर दौड़ी एचआरटीसी की बसें
Wed, 14 Oct 2026 08:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 14 Oct 2026 08:18 AM IST
विज्ञापन
देहरा अड्डा परिसर में झरी झंडी दिखाकर नए रूटों पर एचआरटीसी की बसों को रवाना करतीं विधायक कमलेश
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा विधानसभा क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए तीन नए बस रूट शुरू किए गए हैं। मंगलवार को विधायक कमलेश ठाकुर ने देहरा बस स्टैंड से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने धार रूट पर शुरू हुई बस में सफर भी किया।
एचआरटीसी की ओर से शुरू किए गए नए रूटों में देहरा से लंज वाया लुनसु एवं धार, सकरी से ढलियारा वाया हरिपुर एवं खैरिया होते हुए देहरा और देहरा से धन्नोटू वाया बड़ा शामिल हैं। इन रूटों के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। नए रूटों से विद्यार्थियों, कर्मचारियों और अन्य यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में जल्द ही चिंतपूर्णी रूट पर वाया नेहरन पुखर, नलसूहा और चनौता होते हुए बस सेवा शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
इससे क्षेत्र के लोगों को अतिरिक्त परिवहन सुविधा मिलेगी। इस मौके पर कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व निदेशक सुनील कश्यप, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव इंद्र शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।