फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Elderly man from Una goes missing after entering the Beas River to bathe; feared drowned.

Kangra News: ब्यास नदी में नहाने उतरा ऊना का 70 वर्षीय बुजुर्ग लापता, डूबने की आशंका

Wed, 14 Oct 2026 07:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 14 Oct 2026 07:37 AM IST
विज्ञापन
Elderly man from Una goes missing after entering the Beas River to bathe; feared drowned.
रक्कड़ (कांगड़ा)। पुलिस थाना रक्कड़ के तहत चामुखा मंदिर के समीप ब्यास नदी में नहाने उतरा ऊना का 70 वर्षीय बुजुर्ग लापता हो गया है। बुजुर्ग के डूबने की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने ब्यास नदी में बड़े स्तर पर तलाश अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल के गांव डोहगी निवासी 70 वर्षीय रमेश चंद शर्मा पुत्र चिंतराम एक टैक्सी में चामुखा मंदिर माथा टेकने आए थे। मंदिर में दर्शन करने से पहले वह समीप बहती ब्यास नदी में नहाने के लिए चले गए। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटे, तो टैक्सी चालक उन्हें देखने नदी किनारे पहुंचा। वहां बुजुर्ग के कपड़े और जूते पड़े हुए मिले, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

इसके बाद चालक ने बंगाणा टैक्सी यूनियन को घटना की सूचना दी, जिसके बाद रक्कड़ पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुरेंद्र धीमान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सर्च अभियान शुरू किया। एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि शाम तक बुजुर्ग का कोई पता नहीं चल पाया था। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा नदी में बुजुर्ग की तलाश लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed