फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Relief to patients by opening of all OPDs in Tanda medical college

टीएमसी में डेढ़ साल बाद सभी ओपीडी खुलने से मरीजों को राहत

Mon, 28 Jun 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Relief to patients by opening of all OPDs in Tanda medical college
कांगड़ा। समय सुबह दस बजे। पुराना कांगड़ा से सुशील इलाज के लिए टांडा के मुख्य गेट पर जैसे ही पहुंचते हैं तो तैनात सुरक्षाकर्मी उन्हें इमरजेंसी विभाग में जाकर पास बनवाने के लिए कहते हैं। हालांकि सुशील सुरक्षाकर्मी को बताते हैं कि सोमवार से एंट्री पास की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने मामले में अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि अभी उनके पास आदेश नहीं आए हैं। ऐसे में अचानक चिकित्सा अधीक्षक के आदेश आ जाते हैं और मरीजों की लंबी कतार पर्ची काउंटर पर लग जाती है।
विज्ञापन

कतार में लगे तीमारदार जयसिंहपुर निवासी सुरेश कुमार बताते हैं कि पिछले पांच महीने से वह अपनी माता का इलाज करवाना चाह रहे थे, लेकिन टांडा की ओपीडी को लेकर असमंजस था। हमीरपुर से विशाल कुमार ने बताया कि टांडा में पास और कोविड टेस्ट की अनिवार्यता तो समाप्त कर दी गई है, लेकिन लोगों को कोरोना से बचाव अब खुद करना होगा। इसी बीच मेडिसिन विभाग की ओपीडी में लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन

कतार में लगी सुरेखा देवी ने बताया कि वह करीब डेढ़ साल बाद टांडा अस्पताल की ओपीडी में पहुंची है। ईएनटी में पहुंचे सन्नी कुमार ने कहा कि कोविड के बाद बंद हुए टांडा अस्पताल के ईएनटी विभाग में वह सर्जरी करवाने आए हैं। सरकार ने सोमवार से सारी ओपीडी खोल दी हैं। सरकार का यह अच्छा कदम है। लोगों का स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आर्थिक बोझ कम होगा और उन्हें निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। सोमवार को खुले टांडा अस्पताल में पहले दिन काफी मरीजों ने अपना इलाज करवाया। हालांकि जानकारी के अभाव में पहले दिन उतने मरीज नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. भानु अवस्थी ने कहा कि मंगलवार को आम मरीजों के लिए सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक भी खोल दिया जाएगा। लोग कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखें। ओपीडी के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें। अति आवश्यक हो, तभी टांडा अस्पताल। छोटी-मोटी बीमारियों पर नजदीकी अस्पताल में जाकर लोग अपना उपचार करवाएं।

आज से मिलने लगेंगी विशेषज्ञ सुविधाएं
कांगड़ा। कांगड़ा समेत पांच जिले के रोगियों के लिए विशेषज्ञ सुविधाओं लैस टांडा मेडिकल कॉलेज का सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक आज से खुल जाएगा। कोरोना मरीजों के उपचार के लिए इस ब्लॉक को बंद कर दिया था। हालांकि, यहां कैंसर रोगियों का इलाज जारी था। मंगलवार से विशेषज्ञ चिकित्सक इस ब्लॉक में बैठेंगे। सोमवार को यहां दाखिल 21 कोविड मरीजों को मेक शिफ्ट अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। अस्पताल की सभी मंजिलों को सैनिटाइज कर दिया गया है। आम रोगियों के लिए मंगलवार से यहां कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसरजरी और सीटीवीएस की विशेषज्ञ सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी। हृदय रोगियों के लिए रूटीन के ऑपरेशन भी यहां शुरू हो जाएंगे। लोगों को सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक खुलने से काफी सुविधा मिलेगी। ब्लॉक बंद होने से रोगियों को या तो निजी या फिर दूरस्थ स्वास्थ्य संस्थानों में जाकर इलाज करवाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed