फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Relief from diarrhea, only one new case came on Wednesday

कांगड़ा: डायरिया से राहत, बुधवार को आया सिर्फ एक नया मामला

Wed, 08 Feb 2023 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Relief from diarrhea, only one new case came on Wednesday
धर्मशाला के डायरिया प्रभावित क्षेत्र के बाद दाड़ी में लोगों को दवाईयां देते हुए आशा वर्कर। संवाद
धर्मशाला। उपमंडल धर्मशाला में फैले डायरिया को लेकर बुधवार को भी राहत भरी खबर आई है। डायरिया प्रभावित क्षेत्रों में बुधवार को महज एक नए मामला सामने आया है। अब तक क्षेत्र में कुल 106 लोगों को डायरिया अपनी चपेट में ले चुका है। इनमें से फिलहाल 11 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं, डायरिया के दो मरीजों की तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती दो मरीजों का इलाज चल रहा है। बाकी मरीज डायरिया से स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जिला में डायरिया को लेकर हालात काफी हद तक काबू में हैं। बुधवार को डायरिया प्रभावित क्षेत्रों में महज एक ही नए मामला सामने आया है। उम्मीद है कि क्षेत्र में डायरिया को पूरी तरह से काबू में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, डॉ. कटोच ने बताया कि क्षेत्र में डायरिया के मामले आने के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। खंड चिकित्सा अधिकारी तियारा की निगरानी में तीन रैपिड रिस्पोंस टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं। रैपिड रिस्पोंस टीमें घर घर जाकर लोगों को दस्त रोग से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं। ये लोगों को दवाइयां ओआरएस तथा जिंक की गोलियां भी उपलब्ध करवा रही हैं। हालात काबू आने तक पंतेहड़ पासू, शीला चौक और भटेहड़ रैपिड रिस्पोंस टीमों की निगरानी में ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव के लिए करें ये उपाय
सीएमओ कांगड़ा ने लोगों को पानी उबाल कर (कम से कम 10 मिनट तक उबला हुआ) पीने की सलाह दी है। इसके अलावा करीब 20 लीटर पानी में 0.5 ग्राम की क्लोरीन की एक गोली घोल कर 1 घंटे बाद उस पानी को पिया जा सकता है। बिना ढके रखी और मक्खियां लगी खाने-पीने की चीजों का सेवन न करें। खुले में शौच व उलटी न करें। जल स्रोतों के पास शौच न करें न ही कपड़े धोएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उन जल स्रोतों का पानी न पिएं जहां का पानी दुषित पाया गया हो अथवा प्रयोग में न आता हो। दस्त लगने पर ओआरएस का घोल और जिंक की गोली का प्रयोग करें तथा तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed