फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Registration of migrant tenants, workers

मकान मालिक-ठेकेदार प्रवासियों का करवाएं पंजीकरण

Tue, 19 Apr 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Registration of migrant tenants, workers
धर्मशाला। बिना पंजीकरण करवाए प्रवासी लोगों को किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों और काम पर रखने वाले ठेकेदारों के खिलाफ मामला दर्ज हो सकता है। जिला पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गर्मी के मौसम में काम के सिलसिले में कांगड़ा जिले में काफी प्रवासी पहुंचते हैं। ऐसे में प्रवासियों की संलिप्तता के कारण आपराधिक मामलों में भी बढ़ोतरी दर्ज होती है।
विज्ञापन

इन आपराधिक घटनाओं से बचने के लिए कांगड़ा पुलिस ने ये निर्देश दिए हैं। वहीं, बाहरी राज्य के प्रवासी अगर कहीं पर भी बिना पुलिस पंजीकरण के पकड़े गए, तो उन पर कानूनी कार्रवाई होगी। इसके अलावा उन लोगों की भी खैर नहीं होगी, जिन्होंने इन्हें अपने घरों में किरायेदार बनाया है या किसी ठेकेदार ने अपनी लेबर में उन्हें शामिल किया है और उनका पुलिस में पंजीकरण नहीं करवाया है। ऐसे सभी मकान मालिकों और ठेकेदारों के खिलाफ संबंधित थानों में मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट्स
-पुलिस थाना धर्मशाला के तहत आते लोगों को हिदायतें दी गई हैं कि वे अपने घरों में जब भी किसी प्रवासी को किरायेदार के रूप में ठहराते हैं तो उसका पुलिस थाना में पंजीकरण जरूर करवाएं, ताकि कोई आपराधिक घटना सामने आने के दौरान उन्हें ढूंढा जा सके। बिना पंजीकरण करवाए प्रवासियों के घर और काम पर रखने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - राजेश कुमार, प्रभारी, पुलिस थाना धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed