फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   RCB enters the field to win every match: Rajat

हर मैच जीतने के लिए मैदान में उतरती है आरसीबी : रजत

Tue, 26 May 2026 01:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
RCB enters the field to win every match: Rajat
धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते हुए आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार। अमर उजाला
धर्मशाला। क्वालिफायर-1 मुकाबले को लेकर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने धर्मशाला में कहा कि यहां खेला गया पिछला मुकाबला बेहतरीन रहा था। मौजूदा सीजन में टीम का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है। जब कोई टीम टॉप-2 में रहती है तो मुकाबला स्वाभाविक रूप से कठिन होता है। आरसीबी हर मैच जीतने के इरादे से मैदान में उतरती है।
विज्ञापन


रजत ने कहा कि दबाव में जो टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी वही विजेता बनेगी। भुवनेश्वर कुमार अपने काम को अच्छी तरह जानते हैं और उनके नेतृत्व में युवा गेंदबाज भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। भुवनेश्वर और रासिख सलाम दार मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। फिल सॉल्ट फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं। अभी तक प्लेइंग इलेवन तय नहीं की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्हें कप्तानी में अतिरिक्त दबाव महसूस नहीं हो रहा है। टीम के कोच, मैनेजमेंट और अनुभवी खिलाड़ियों, खासकर विराट कोहली से लगातार सहयोग मिल रहा है। वह वेंकटेश अय्यर को बचपन से जानते हैं। वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। रजत ने कहा कि घरेलू क्रिकेट के अनुभव का उन्हें आईपीएल में फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पावरप्ले में स्विंग गेंदबाजी और टॉप ऑर्डर बल्लेबाज तय करेंगे रुख : दहिया
धर्मशाला। गुजरात टाइटंस के सहायक कोच विजय दहिया ने कहा कि पावरप्ले के दौरान स्विंग गेंदबाजी और टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का प्रदर्शन मैच का रुख तय कर सकता है। यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है क्योंकि दोनों टीमों की बल्लेबाजी और गेंदबाजी संतुलित है। बड़े मैचों में गेंदबाजी ही निर्णायक भूमिका निभाती है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की तारीफ करते हुए कहा कि वह हर गेंद पर बारीकी से काम कर रहे हैं। मैच की परिस्थिति को समझते हुए गेंदबाजी करते हैं। मुख्य कोच आशीष नेहरा से भी सिराज को काफी मदद मिल रही है।

यहां की परिस्थितियां दोनों टीमों के लिए समान चुनौती पेश करेंगी। इस विकेट पर स्पिनरों के लिए बहुत ज्यादा मदद नहीं होती लेकिन दोनों टीमों के पास अनुभवी स्पिनर हैं। विराट कोहली, शुभमन गिल और साई सुदर्शन जैसे बल्लेबाजों ने टी-20 क्रिकेट के अनुसार तकनीक में बदलाव किया है। सर्जरी और उसके बाद के दो सीजन राशिद खान के लिए अच्छे नहीं रहे लेकिन इस सीजन में उन्होंने गेंदबाजी, फील्डिंग और हर विभाग में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। दोनों टीमों के कई खिलाड़ी धर्मशाला में पहले खेल चुके हैं और यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह परिचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed