फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rare documents of Sobha Singh's art journey made public

Kangra News: सोभा सिंह की कला यात्रा के दुर्लभ दस्तावेज सार्वजनिक

Sun, 30 Nov 2025 06:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 30 Nov 2025 06:51 AM IST
विज्ञापन
Rare documents of Sobha Singh's art journey made public
पालमपुर (कांगड़ा)। सुप्रसिद्ध चित्रकार सोभा सिंह की 124वीं जयंती पर सोभा सिंह संग्रहालय अंद्रेटा में पुरालेख अनुभाग (आर्काइवल सेक्शन) का उद्घाटन हुआ। यह नया अनुभाग कलाकार के सृजन संसार, उनकी कलादृष्टि और उन्हें प्राप्त व्यापक सम्मान को समझने का अवसर देगा। उद्घाटन के साथ ही सोभा सिंह की ओर से लिखे और उन्हें प्राप्त लगभग 50 दुर्लभ पत्रों को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन

इन अनमोल दस्तावेजों में भारत के राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, विदेशों के राजदूत जैसे गणमान्यों के साथ-साथ एसजीपीसी और डीजीएमसी जैसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय धार्मिक संगठनों से हुआ महत्वपूर्ण पत्र-व्यवहार शामिल है। इस पुरालेख में सोभा सिंह के व्यापक सामाजिक और कलात्मक प्रभाव की झलक मिलती है।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, वरिष्ठ सेना अधिकारियों द्वारा रेजिमेंटल कला-कृतियों और शहीदों के पोर्ट्रेट के संबंध में लिखे गए पत्र शामिल हैं। इसके अलावा, भाई वीर सिंह जैसे महान विद्वानों के मूल्यवान पत्र भी यहां देखे जा सकते हैं। संग्रहालय का मुख्य आकर्षण सोभा सिंह के घनिष्ट मित्रों के निजी हस्तलिखित पत्र हैं। इनमें फिल्म जगत के पितामह पृथ्वीराज कपूर, अभिनेता बलराज साहनी, प्रसिद्ध उपन्यासकार नानक सिंह और कवयित्री अमृता प्रीतम सहित अन्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विभूतियों का पत्र-व्यवहार शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संग्रहालय के संचार निदेशक डॉ. हृदयपाल सिंह ने कहा कि नवस्थापित अनुभाग शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों, कलाकारों, इतिहासकारों और कला-रसिकों को सोभा सिंह की प्रसिद्ध कलाकृतियों की उत्पत्ति और उनके व्यापक सामाजिक प्रभाव को समझने का विशिष्ट अवसर देगा। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी संग्रहालय के लगभग दो हजार पत्रों के भंडार में से केवल चुनिंदा दुर्लभ पत्रों का पहला प्रदर्शन है। इस पुरालेख अनुभाग का उद्घाटन नोएडा से आईं पर्यटक रजिता बाबू सूद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed