{"_id":"68cea6fcef761ace4a03449c","slug":"rakesh-became-the-president-of-pta-in-dhaliara-college-kangra-news-c-95-1-kng1024-196858-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ढलियारा कॉलेज में पीटीए के अध्यक्ष बने राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ढलियारा कॉलेज में पीटीए के अध्यक्ष बने राकेश
Sun, 21 Sep 2025 06:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 21 Sep 2025 06:36 AM IST
विज्ञापन
ढलियारा कॉलेज के नवनियुक्त पीटीए अध्यक्ष राकेश कुमार और अन्य। -स्रोत ः स्वयं
देहरागोपीपुर/परागपुर(कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय ढलियारा की अभिभावक शिक्षक संघ के वार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। राकेश कुमार काका को सर्वसम्मति से आगामी एक वर्ष के लिए अध्यक्ष चुना गया।
विजय कुमार उपाध्यक्ष, प्रो. बृजेश्वर सिंह रनौत सचिव, जीत कुमार संयुक्त सचिव, सुरेंद्र चौहान कोषाध्यक्ष तथा सुनीता देवी की सलाहकार, अनुबाला, पूजा और केवल कृष्ण कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजू रानी चौहान ने सभी चुने हुए पदाधिकारियों को बधाई दी और महाविद्यालय के विकास में उनके सहयोग की अपील की। नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश कुमार ने प्रशासन और महाविद्यालय के विकास में कार्यकारिणी का पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु अधिक से अधिक समय देने और जरूरत पड़ने पर अपनी सेवाएं प्रदान करने का भी वादा किया। संवाद