फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rajiv Gandhi Startup Scheme phase two will open doors to self-employment: Bali

राजीव गांधी स्टार्टअप योजना चरण दो खोलेगी स्वरोजगार के द्वार : बाली

Tue, 09 Jan 2024 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi Startup Scheme phase two will open doors to self-employment: Bali
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के चरण-2 को शुरू किया जा रहा है। यह योजना 100 से 500 किलोवाट तक क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाओं (एसपीपी) को स्थापित करने पर केंद्रित है। यह योजना राज्य के अक्षय ऊर्जा लक्ष्यों को हासिल करने में मील पत्थर साबित होगी। यह बात पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में युवाओं को सशक्त बनाने और स्वच्छ ऊर्जा पहल को आगे बढ़ाने के दृष्टिगत सौर ऊर्जा के दोहन के लिए राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के चरण-2 को शुरू करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

यह योजना 21 से 45 वर्ष की आयु के युवाओं को उद्यमशीलता के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ कौशल विकास को प्रोत्साहित करेगी। सोमवार को कांगड़ा और नगरोटा बगवां में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद बाली ने कहा कि राजीव गांधी स्टार्ट अप योजना के तहत प्रतिभागियों को तीन बीघा भूमि पर 100 किलोवाट क्षमता की परियोजना स्थापित करने के लिए 25 वर्षों तक लगभग 20,000 रुपये मासिक आय और क्रमशः पांच और दस बीघा भूमि में स्थापित की जाने वाली 200 किलोवाट और 500 किलोवाट क्षमता की परियोजनाओं के लिए 40,000 रुपये और एक लाख प्रतिमाह मासिक आय प्राप्त होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी स्टार्ट अप योजना के तहत, वित्तपोषण में राज्य सरकार द्वारा 70 प्रतिशत बैंक ऋण उपलब्ध करवाने में सहायता और राज्य सरकार द्वारा 30 प्रतिशत इक्विटी प्रदान की जाएगी। सौर ऊर्जा डेवलपर को केवल 10 प्रतिशत जमानत राशि जमा करवानी होगी। यह जमानत राशि 25 वर्षों के बाद डेवलपर को वापस कर दी जाएगी। बाली ने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने और ग्रामीण स्तर पर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं देने के लिए कृत संकल्प है इसके साथ ही लोगों की समस्याओं का घर द्वार पर समाधान भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed