{"_id":"6609fa62c1b19446e4014ba5","slug":"rajeev-dixit-and-ishant-bhardwaj-rocked-salyana-kangra-news-c-399-1-sml1046-125056-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: राजीव दीक्षित और इशांत भारद्वाज ने झुमाया सलियाणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: राजीव दीक्षित और इशांत भारद्वाज ने झुमाया सलियाणा
Mon, 01 Apr 2024 05:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय ऐतिहासिक छिंज मेला सलियाणा की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पर राजीव दीक्षित, अमित मीतू, पायल ठाकुर और इशांत भारद्वाज सहित लगभग 40 से अधिक लोक कलाकारों ने समां बांधा। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ में चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति डॉ. डीके वत्स ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मेला समिति की ओर से एसडीएम एवं अध्यक्ष राज्य स्तरीय छिंज मेला समिति नेत्रा मेती ने शाल, टोपी और स्मृति चिह्न देकर मुख्यअतिथि को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. डीके वत्स ने लोगों को ऐतिहासिक छिंज मेले की बधाई दी। कार्यक्रम में तहसीलदार अरुण कुमार सांख्यान और कमेटी सदस्य सहित गणमान्य लोग उपस्थित हुए।