{"_id":"6785648896f959b97a03eaca","slug":"raised-the-issue-of-four-lanes-in-delhi-work-has-been-expedited-dr-rajeev-kangra-news-c-95-1-kng1004-161738-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में फोरलेन का मामला उठाया, कार्य में आई तेजी : डॉ. राजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में फोरलेन का मामला उठाया, कार्य में आई तेजी : डॉ. राजीव
Tue, 14 Jan 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी फोरलेन के धीमे चले कार्य को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और एनएचएआई अधिकारियों के सामने उठाया गया था, जिसके बाद इस निर्माण कार्य में तेजी आई है। रैहन में सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि वह फोरलेन मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली स्थित एनएचएआई के आलाधिकारियों और राज्य मंत्री से मिले थे। इससे पहले भी कंडवाल से भेड़ खड्ड तक लगभग 28 किलोमीटर लंबे फोरलेन के निर्माण कार्यों को तेजी से करने के लिए स्थानीय प्रशासन और तीनों उपमंडलाधिकारियों से चर्चा की थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह फोरलेन अपनी तय सीमा दिसंबर 2025 तक पूरा हो जाएगा।