{"_id":"68b44b95af2741f41e0523ea","slug":"rainwater-entered-13-houses-in-nyangal-panchayat-kangra-news-c-95-1-kng1005-193386-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: न्यांगल पंचायत में 13 घरों में घुस गया बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: न्यांगल पंचायत में 13 घरों में घुस गया बारिश का पानी
Mon, 01 Sep 2025 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 01 Sep 2025 06:47 AM IST
विज्ञापन
न्यांगल पंचायत में बारिश के बाद घरों में घुसा मलबा। -स्रोत : जागरूक पाठक
कोटला (कांगड़ा)। क्षेत्र में रविवार को हुई भारी बारिश ने न्यांगल पंचायत और कोटला क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। न्यांगल पंचायत के वार्ड नंबर-6 में तेज बारिश के कारण 12 से 13 घरों में पानी घुस गया। घरों का सामान पूरी तरह से भीग गया और चैन सिंह के घर में मलबा घुसने से काफी नुकसान हुआ।
पंचायत के उपप्रधान संदीप ने बताया कि प्रभावित परिवारों की हालत गंभीर है और उन्होंने जिलाधीश कांगड़ा व एसडीएम जवाली से तुरंत राहत देने की मांग की है। उधर, कोटला की बलाह पहाड़ी पर भूस्खलन शुरू हो गया, जिससे राम कुमार गुप्ता का पक्का मकान मलबे में ध्वस्त हो गया। परिवार ने भागकर जान बचाई। मलबे से आशीष धीमान के फर्नीचर शोरूम में भी नुकसान पहुंचा है। पहाड़ी से आए मलबे ने राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जिसे विभाग ने जेसीबी की मदद से साफ करवाकर यातायात बहाल किया।