फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rain damages 36 houses and 38 cow shelters in Kangra

Kangra News: कांगड़ा में बारिश से 36 घरों और 38 गोशालाओं को क्षति

Fri, 19 Sep 2025 01:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Rain damages 36 houses and 38 cow shelters in Kangra
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में भारी बारिश से तबाही का दौर अभी भी जारी है। वीरवार को पहाड़ी क्षेत्र धर्मशाला और आसपास दोपहर बाद भारी बारिश शुरू हो गई। धर्मशाला में नालियां ब्लॉक होने से पानी सड़कों पर बहने लगा। इससे सड़कें जलमग्न हो गईं और वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी काफी परेशानी हुई। धर्मशाला में दोपहर बाद काफी धुंध छाई रही। इससे वाहन चालकों को दिन में भी लाइटें जलाकर सफर करना पड़ा। पिछले 24 घंटों में जिले में हुई बारी बारिश से 36 घरों और 38 गोशालाओं के अलावा एक दुकान और दो रसोईघरों समेत आटा चक्की को क्षति पहुंची है।
विज्ञापन

इसके अलावा 35 भेड़-बकरियों और दो भैंसों की भी मौत हो गई है। इससे जिले में 42.92 लाख रुपये का नुकसान राजस्व विभाग की ओर से आंका गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल नूरपुर के तहत एक कच्चा मकान ढह गया, जबकि दो पक्के, छह कच्चे घरों के अलावा एक दुकान और सात गोशालाओं को क्षति पहुंची है। जवाली के तहत दो कच्चे घरों, एक रसोईघर और एक गोशाला को नुकसान हुआ है। बैजनाथ के तहत मुल्थान निवासी बृज लाल पुत्र लज्जु राम की 35 भेड़-बकरियों के बाढ़ में बहने से मौत हो गई, जिससे उन्हें 4.9 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। उपमंडल के तहत एक कच्चा मकान जमींदोज हो गया और आठ अन्य पक्के घरों, 13 गोशालाओं, एक दुकान और एक आटा चक्की को क्षति पहुंची है।
विज्ञापन

उपमंडल शाहपुर के तहत एक पक्के घर, धर्मशाला के तहत दो कच्चे घरों और छह गोशालाओं को नुकसान पहुंचा है। उपमंडल देहरा के अंतर्गत दो भैंसों की जहरीला घास खाने से मौत हो गई। इसके अलावा दो कच्चे घर जमींदोज हो गए, जबकि दो अन्य कच्चे घरों और तीन गोशालाओं को नुकसान पहुंचा है। उपमंडल ज्वालामुखी के तहत चार कच्चे मकान ढह गए और तीन अन्य पक्के, दो कच्चे घरों के अलावा आठ गोशालाओं को नुकसान पहुंचा है। विभाग की ओर से सभी प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed