फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Questions raised on the quality of work on the Dharamshala-McLeodganj bypass

Kangra News: धर्मशाला-मैक्लोडगंज बाईपास पर कार्याें की गुणवत्ता पर सवाल

Thu, 12 Mar 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Questions raised on the quality of work on the Dharamshala-McLeodganj bypass
धर्मशाला-मैक्लोडगंज बाईपास रोड़ पर लगाया क्रेटवर्क डंगा में नजर आती दरारें। स्रोत: जागरूक पाठक
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के पूर्व पार्षद वीरेंद्र सिंह परमार ने धर्मशाला-मैक्लोडगंज बाईपास रोड पर चल रहे सुरक्षा कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल जून में हुए भारी भूस्खलन के बाद करोड़ों रुपये की लागत से यहां डंगे (रिटेनिंग वॉल) लगाने का काम एनएच विभाग की देखरेख में ठेकेदार की ओर से किया गया। अब धरातल पर स्थिति यह है कि काम की गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ दिख रहा है।
विज्ञापन

क्रेटवर्क से डंगे तो खड़े कर दिए गए, लेकिन फाइनल फिनिशिंग और मजबूती के काम में सिर्फ लीपापोती की गई है। दो सप्ताह पूर्व ही यह कार्य पूरा हआ है लेकिन अभी से डंगे में दरारें दिखने लगी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछली बार भूस्खलन का मुख्य कारण पानी की निकासी न होना था। इस बार भी ड्रेनेज की मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। क्या प्रशासन फिर से बरसात आने और सड़क के आठ महीने तक बंद होने का इंतजार कर रहा है? ऊपर सुधेड़ क्षेत्र में जो मिट्टी फेंकी गई है, वह बारिश होने पर नीचे बहकर जान-माल का भारी नुकसान कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि तुरंत इस कार्य का उच्च स्तरीय निरीक्षण किया जाए। यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ, तो होने वाले किसी भी जान-माल के नुकसान की जिम्मेदारी विभाग और ठेकेदार की होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed