{"_id":"69ca81c4bdefc87f66086213","slug":"questions-raised-on-the-committee-of-baisakhi-mela-jawali-kangra-news-c-95-1-kng1037-226992-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बैसाखी मेला जवाली की कमेटी पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बैसाखी मेला जवाली की कमेटी पर उठाए सवाल
Tue, 31 Mar 2026 07:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 31 Mar 2026 07:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जवाली/रैहन(कांगड़ा)। जिलास्तरीय बैसाखी मेला जवाली के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी का कुछ लोगों ने विरोध किया है। पूर्व भाजपा पार्षद रवि कुमार, पूर्व पार्षद तिलक रपोत्रा, पूर्व प्रधान एवं भाजपा मंडल जवाली के अध्यक्ष डॉ. राजिंदर सिंह जरियाल ने एसडीएम जवाली नरेंद्र जरियाल को ज्ञापन सौंपकर आपत्ति जताई।
उन्होंने बताया कि जब जवाली पंचायत थी तो मेले का आयोजन पंचायत प्रधान करवाता था। नगर पंचायत बनने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष करवाता रहा। अब जब कोई अध्यक्ष नहीं है तो प्रशासन को यह मेला करवाना चाहिए। जो मेला कमेटी गठित की गई है उसमें से कुछ नगर परिषद का चुनाव लड़ सकते हैं। जिसका सीधा असर चुनाव पर पड़ेगा। कमेटी की ओर से जो उगाही की जा रही है, उसका हिसाब किसके पास होगा। कुछ लोगों ने राजनीतिक पहुंच का फायदा उठाकर यह कमेटी गठित कर ली है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दो अप्रैल तक कमेटी भंग न की तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
उधर, एसडीएम जवाली नरेंद्र जरियाल ने कहा कि भाजपा समर्थित पार्षदों ने मेले के लिए गठित कमेटी के खिलाफ ज्ञापन दिया है। इस पर निर्णय लिया जाएगा। कमेटी उनकी अध्यक्षता में बनी है। अगर शिकायतकर्ता उसमें शामिल होना चाहते हैं तो उन्हें भी शामिल कर लिया जाएगा।